सपना चौधरी को देखने के लिए दीवानी हुई भीड़, न मिलने पर की तोड़फोड़
सपना चौधरी इन दिनों अलग-अलग शहरों में अपने शो कर रही हैं। हाल ही में कोलकाता में धमाकेदार शो करने के बाद सपना जोधपुर परफॉर्म करने गईं। जहां उनका कोलकाता का शो काफी बढ़िया रहा था वहीं जोधपुर वाले शो में भीड़ ने जमकर हंगामा किया।

जोधपुर। सपना चौधरी इन दिनों अलग-अलग शहरों में अपने शो कर रही हैं। हाल ही में कोलकाता में धमाकेदार शो करने के बाद सपना जोधपुर परफॉर्म करने गईं। जहां उनका कोलकाता का शो काफी बढ़िया रहा था वहीं जोधपुर वाले शो में भीड़ ने जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे हो गए कि सपना को शो बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।

एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुए लोग
जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में सपना चौधरी का शो देखने आए लोगों ने जमकर हंगामा किया। सपना की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई और स्टेज पर चढ़ने का प्रयास करने लगी। भीड़ बनाए गए बैरीकेट तोड़कर स्टेज पर पहुंच गई और हंगामे के चलते शो को बीच में ही बंद कर दिया गया। सिक्योरिटी गार्ड्स ने सपना को भीड़ के बीच से किसी तरह सुरक्षित निकाला।

किसी तरह डांसर को निकाला बाहर
सपना चौधरी को शो छोड़ जाते देख लोग और गुस्सा हो गए और सभी का गुस्सा आयोजकों पर निकला। भीड़ ने स्टेज पर पहुंचकर उसे तोड़ने की कोशिश की और पानी की खाली बोतलें भी फेंकीं। बाद में किसी तरह हालात को काबू में किया गया। सपना को किसी तरह एयरपोर्ट ले जाया गया लेकिन प्रशंसकों ने उनका पीछा वहां भी नहीं छोड़ा।

इसलिए नहीं आई थी पुलिस
खबरों के अनुसार सपना का शो पहले ही कैंसिल होना था, लेकिन ऐन मौके पर इसे करने का फैसला लिया गया। इस शो में पर्याप्त पुलिस बल तैनात न होने के कारण भीड़ बेकाबू हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को आयोजकों ने सिक्योरिटी राशी नहीं दी जिससे ज्यादा पुलिस वहां मौजूद नहीं थीं।
ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस के प्रचार' की खबरों के बीच सपना चौधरी ने शेयर की ऐसी तस्वीरें, मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications