झारखंड: बैटरी चुराने पर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, एक साल में 'मॉब लिंचिंग' की 22वीं घटना

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से मॉब लिंचिंग की शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दो व्यक्तियों के गाड़ी की बैटरी चुराने के आरोप में खंभे से बांधकर भीड़ द्वारा पीटा गया जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई है। मामला झारखंड के गोविंदपुर कॉलोनी का है जहां बुधवार की रात मुबारक अंसारी (48) और अख्तार अंसारी (28) को बैट्री चुराने के आरोप में भीड़ ने पीटा। भीड़ के पीटे जाने की वजह से मुबारक अंसारी की मौत हो गई है जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने भीड़ के गुस्से से बचा लिया है।

झारखंड में मॉब लिंचिंग की 22वीं घटना

झारखंड में मॉब लिंचिंग की 22वीं घटना

मामले की जांच में जुटी झारखंड पुलिस ने बताया कि बुधवार को हुई घटना ऐसा नहीं लगता कि उन्हें उनके धर्म के कारण निशाना बनाया गया था। अख्तार अंसारी नाम के दूसरे आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गोविंदपुर कॉलोनी में कई दिनों से गाड़ियों के बैट्री गायब होने की झटनाएं सामने आ रही थी, बीती रात कुछ लोगों ने मृतक और उसके दोस्त को गाड़ियों से बैटरी निकालते देखा और रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि इस वर्ष राज्य में यह मॉब लिंचिंग की 22वीं घटना है।

खंभे से बांधकर पीटा

खंभे से बांधकर पीटा

गाड़ी के मालिक और घरवालों ने मुबारक और अख्तर अंसारी को चोरी करते पकड़ लिया और खंभे से बांधकर पिटाई करनी शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाया, घायल अवस्था में जब दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया तो उनमें से एक की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मुबारक अंसारी को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथी अख्तार अंसारी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

कई लोग हुए गिरफ्तार

कई लोग हुए गिरफ्तार

मॉब लिंचिंग की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सर्विस सेंटर के मालिक हेमलाल महतो, कुंदन महतो और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक मुबारक अंसारी इससे पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका था। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते वहां भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। बता दें, झारखंड में आए दिन मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+