नागपुर में क्राइम रिपोर्टर की मां और मासूम बेटी की हत्या के बाद बोरी में भरकर गटर में फेका

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह नगर नागपुर में डबल मर्डर केस ने सनसनी मचा दी है। यहां क्राइम रिपोर्टर की मां और नाबालिग बेटी को बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया है। बदमाशों ने हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर फेंक दिया था। रिपोर्टर की मां उषा कांबले और उनकी 18 माह की पोती राशि शनिवार को लापता हो गई थीं। जिसके बाद रविवार को सिताबुल्दी इलाके में एक स्कूल की बिल्डिंग के पीछे शव को फेक दिया था। जब कुछ लोगों ने बोरी में शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।

शनिवार को लापता हो गए थे दोनों

शनिवार को लापता हो गए थे दोनों

नागपुर टाइम्स में बतौर क्राइम रिपोर्टर काम करने वाले रविकांत कांबले ने बताया कि शनिवार शाम को उनकी मां और बेटी दिघोरी स्थित बाजार गयी थी, लेकिन उसके बाद वह घर लौटकर नहीं आईं। आपको बता दें कि रविकांत की पत्नी पुलिस में है, ऐसे में उन्होंने इसकी सूचना मिलने के बाद ही दोनों की तलाश करनी शुरू कर दी। उन्हें इस बात का शक था कि दोनों को अगवा किया गया है, लेकिन दोनों का शव मिलने से परिवार काफी दुखी है।

गला रेतकर हत्या

गला रेतकर हत्या


बदमाशों ने महिला और बच्ची की गला रेतकर हत्या की है और दोनों के शव को बोरी में भरकर गटर में फेक दिया था। हत्या के पीछे का मकसद अभी तक साफ नहीं हो सका है, पुलिस को शक है कि यह हत्या पेशेवर या व्यक्तिगत रंजिश के चलते की गई है। घटना के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि हत्या के पीछे नागपुर के ही लोग हो सकते हैं। आपका बतो दें कि महाराष्ट्र गृह विभाग का जिम्मा खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास है।

दुकानदार गिरफ्तार

दुकानदार गिरफ्तार

घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर नीलेश भर्ने ने कहा कि महिला और छोटी बच्ची को आखिरी बार गणेश साहू नाम के किराना दुकान पर देखा गया था, वहां वह शनिवार को शाम 5 बजे गईं थीं। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद गणेश साहू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि साहू ने महिला को 7 हजार रुपए दिए थे। गणेश ने महिला से यह पैसा उधार लिया था, महिला लोगों को ब्याज पर पैसे देती थीं। जानकारी के अनुसार साहू के घर के सामने एक बोलेरो गाड़ी है, जिसमे खून के निशान देखे गए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि यह गाड़ी साहू की है या किसी और की, वह इसकी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें- पति से झगड़े के बाद घर से निकली पत्नी, पड़ोसी ने महीनों किया रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+