Prithvi Shaw: कौन हैं सपना गिल, जिनका पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट का वीडियो आया सामने
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट के मामले में सोशल मीडिया इंन्फ्लूएंसर सपना गिल का नाम सामने आया है। सपना गिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर हैं।

Prithvi Shav vs Sapna Gill: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि पृथ्वी शॉ की कुछ लोगों के साथ झड़प हो रही है। वीडियो में एक युवती दिख रही है जो शॉ के साथ छीनाझपटी कर रही है। यह पूरा मामला मुंबई के सांताक्रूज का है, जहां पर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर महिला सपना और पृथ्वी शॉ के बीच झड़प होती दिख रही है। सपना गिल अपने साथी शोभित ठाकुर के साथ थी, जिस वक्त यह पूरा वाकया हुआ। रिपोर्ट के अनुसार जब पृथ्वी शॉ ने दूसरी बार सेल्फी क्लिक करने से मना कर दिया तो उसके बाद यह पूरा विवाद शुरू हुआ।

सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है
ओशिवारा पुलिस ने आरोपी सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन लोगों को पृथ्वी शॉ के साथ कथित तौर पर मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने शॉ की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और धमकी दी थी कि वह उन्हें फर्जी केस में फंसा देंगे। इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया जिसमे सपना गिल शॉ को धमकी देती नजर आ रही है। पृथ्वी शॉ के हाथ में बेसबैट है और इसे वह सपना गिल से छुड़ा रहे हैं।

कौन हैं सपना गिल
सपना गिल की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2.2 लाख फॉलोवर हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वह कई लोगों के साथ वीडियो बना चुकी हैं। वह काशी अमरनाथ, निरहुआ चलल लंदन, मेरा वतन, में रवि किशन और दिनेश लाल यादव के साथ नजर आ चुकी है। सपना गिल इंस्टाग्राम पर रील शेयर करती रहती हैं, साथ ही वह अपनी मॉडलिंग की तस्वीरों को भी शेयर करती रहती हैं। सपना गिल चंडीगढ़ से आती हैं लेकिन फिलहाल वह मुंबई में रहती हैं। सपना इंस्टाग्राम, जोश ऐप के अलावा, यूट्यूब, स्नैपचैट पर भी मौजूद हैं।

सपना को किया गया गिरफ्तार
पृथ्वी शॉ के साथ हुई घटना के बारे में एक बार फिर से बात करें तो पुलिस का कहना है कि गुरुवार की दोपहर सपना गिल को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। शुरुआती जांच के बाद यह बात सामने आई है कि वह कथित तौर पर इस पूरे विवाद में शामिल थीं। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। वहीं सपना गिल के वकील का कहना है कि मेरी मुवक्किल शॉ की फैन हैं और वह उनके साथ सेल्फी क्लिक कराना चाहती थीं लेकिन क्रिकेटर नशे में थे और उन्होंने सपना के साथ बदसलूकी की।
नशे की हालत में घटना
सपना गिल के वकील ने आरोप लगाया कि पृथ्वी शॉ के नशे में थे और उन्होंने सपना के साथ लकड़ी के बैट के साथ अभद्रता दी, उन्होंने अपनी ताकत का बेजा इस्तेमाल किया। वहीं पुलिस का कहना है कि सपना गिल और ठाकुर नशे में थे जब यह घटना हुई थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पृथ्वी शॉ के साथ रहने वाले दोस्त आशीष यादव ने केस दर्ज कराया है, वह एक कैफे चलाते हैं। यादव शॉ के साथ पिछले तीन साल से बांद्रा में रह रहे हैं।

सेल्फी लेने से मना करने पर लड़ने लगे
शिकायत के अनुसार सपना गिल और ठाकुर सेल्फी के लिए शॉ के पास उनके होटल गए। शुरुआत में शॉ ने उन्हें फोटो लेने दिया। बाद में दोनों ने और सेल्फी की गुजारिश की, लेकिन शॉ ने मना कर दिया। लेकिन बाद में दोनों ने बहस करना शुरू कर दिया। इसके बाद होटल के मैनेजन ने बीच में हस्तक्षेप किया और दोनों से कहा कि आप यहां से चले जाइए। घटना के बाद शॉ और यादव ने साथ होटल में डिनर किया। बाद में जब दोनों बाहर आए तो सपना अपने दोस्त के साथ वहां थी। उन्होंने देखा ठाकुर के हाथ में बेसबैट था।
कार का करते रहे पीछा
शॉ जब अपनी कार में बैठ गए तो उनपर इन लोगों ने हमला कर दिया। कार की विंडशील्ड को इन लोगों ने तोड़ दिया और शॉ के साथ बदतमीजी की। घटना के बाद शॉ दूसरी कार में बैठे और चले गए। तभी शॉ के दोस्त ने देखा कि तीन लोग मोटरसाइकिल से आ रहे है और कार का पीछा कर रहे हैं। यह घटना सुबह तकरीबन 4 बजे की है। इन लोगों ने शॉ की कार का पीछा किया और जब कार यू टर्न ले रही थी तो इन लोगों ने हमला कर दिया। जिसके बाद यादव कार को लेकर ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications