पश्चिम बंगाल: ममता कैबिनेट ने ली शपथ, क्रिकेटर मनोज तिवारी बने इस विभाग के मंत्री
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने प्रचंड जीत हासिल की है। वो तीसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री बन गई हैं। वो शपथ ले चुकी हैं और कामकाज भी शुरू कर चुकी हैं। सोमवार को उन्होंने अपने मंत्रीमंडल का गठन किया। 43 मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली।

Recommended Video
मंत्री पद की शपथ लेने वाले में क्रिकेटर से नेता बने मनोज तिवारी का भी नाम शामिल है। क्रिकेटर मनोज तिवारी को खेल राज्य मंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि 35 साल के मनोज तिवारी ने शिबपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के रतिन चक्रवर्ती को 32 हजार 603 वोट से हराया था।
इन्हें मिला है राज्य मंत्री का दर्जा
दिलीप मोंडल
अखरुज्जमां
सेउली साहा
श्रीकांत महतो
यस्मीन सबीना
बीरबाहा हांसदा
ज्योत्सना मंडी
प्रवेश परेश चंद्र
मनोज तिवारी
ये हैं स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री
बेचारम मन्ना
सुब्रत साहा
हुमायूं कबीर
अखिल गिरि
चंद्रिमा भट्टाचार्य
रत्ना डे नाग
संधयारानी टुडू
बुलु चिक बारिक
सुजीत बोस
इंद्रपाल सेन












Click it and Unblock the Notifications