क्रिस गेल ने विजय माल्या के साथ पोस्ट की फोटो, भगोड़े को लिखा- बिग बॉस
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल भारत के बैंकों से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी विजय माल्या के साथ चीयर्स करते देखे गए हैं। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने ट्विटर पर विजय माल्या को बिग बॉस बताते हुए फोटो शेयर किया है। इस ट्वीट के बाद गेल ट्रोल हो गए। फोटो फॉर्मूला-1 ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2019 के वेन्यू में खींची गई थी। फोटो को क्रिस गेल ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि बिग बॉस के साथ मिलना एक अच्छा अनुभव था। बता दें कि क्रिस गेल, विजय माल्या की क्रिकेट टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा था। इस फोटो के सोशल मीडिया पर आने के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'माल्या बहुत देशभक्त हैं, वह केवल भारतीयों से चोरी करते हैं।'

जमकर ट्रोल हुए क्रिस गेल
लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर क्रिस गेल को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा कि गेल को शर्म आनी चाहिए कि वो विजय माल्या को बॉस लिख रहे हैं जबकि ये आदमी भारत से तकरीबन 9000 करोड़ का गबन करके फरार है। वहीं एक यूजर ने कहा कि एक ने तो गेल को ये नसीहत भी दे डाली कि विजय माल्या से अपने बैंक अकाउंट की जानकारी शेयर मत करना और लोन लेने की गलती तो कतई ना करें।

विजय माल्या ने भी दी प्रतिक्रिया
इसके बाद माल्या ने लिखा कि यूनिवर्स बॉस और मेरे प्यारे दोस्त के साथ अच्छी मुलाकात रही। माल्या ने कहा कि आप में से जो मुझे चोर कहते हैं, वह अपने बैंक से कहें कि वह मुझसे पूरा पैसा ले लें जो मैं पिछले एक साल से दे रहा हूं। फिर तय करें कि चोर कौन है।
माल्या भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित हो चुका है
माल्या पर भारतीय बैंकों के 9000 करोड़ रुपए बकाया हैं। मुंबई की विशेष अदालत (पीएमएलए) उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय देश-विदेश में उसकी संपत्तियां अटैच कर चुका है। मार्च 2016 में माल्या लंदन भाग गया था। वहां की वेस्टमिंस्टर अदालत ने पिछले साल दिसंबर में माल्या के प्रत्यपर्ण का फैसला सुनाया था। यूके के गृह सचिव ने साजिद जाविद ने भी मंजूरी दे दी थी। माल्या ने फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications