CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी का शुक्रवार को दिल्ली कैंट में होगा अंतिम संस्कार
नई दिल्ली, 08 दिसंबर: तमिलनाडु के कुन्नूर में आज हुए हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत नहीं रहे। इस हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 11 सैन्यकर्मियों की मौत हुई है। सूत्रों ने बताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली कैंट में करने की योजना है। सूत्रों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर के कल शाम तक एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना के मुख्यालय से शुक्रवार को उनके शवों को उनके घर लाया जाएगा। इसके बाद लोगों को उनके पार्थिव शरीर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम सम्मान देने की अनुमति दी जाएगीय़ इसके बाद एक अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा जो कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान तक जाएगा। भारतीय वायु सेना ने आज कहा कि तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जनरल रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों की मौत हो गई।
हेलिकॉप्टर हादसे में बिपिन रावत और मधुलिका रावत के अलावा ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक साई तेजा और हवालदार सतपाल की मौत हुई है। हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जिंदा बचे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Recommended Video
सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जाहिर किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिपिन रावत के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके कामकाज की तारीफ की है और उन्हें बहादुर सैनिक और सच्चा देशभक्त बताया। कई देश के राष्ट्राध्यक्षों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications