विपक्ष को PM मोदी का करारा जवाब, बोले- 'कोरोना के खिलाफ इंडिया ने जीती जंग, विश्व कर रहा तारीफ लेकिन यहां...'

Credit To India, Not Any Government For Win In Coroanvirus Fight said PM Modi in Rajya Sabha: नई दिल्ली। पीएम मोदी आज सदन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर जवाब दे रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा होता कि राष्ट्रपति जी का भाषण सुनने के लिए सब होते तो लोकतंत्र की गरिमा और बढ़ जाती लेकिन राष्ट्रपति जी के भाषण की ताकत इतनी थी कि न सुनने के बाद भी विपक्ष इतना कुछ सुन पाया।

 भारत ने कोरोना पर जीती जंग, लेकिन विपक्ष उड़ाता रहा मजाक

Recommended Video

    Coronavirus : Maithilisharan की पंक्तियों से PM मोदी का तंज, विपक्ष पर यूं किया वार | वनइंडिया हिंदी

    पीएम ने कहा कि भारत आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, पूरा विश्व महामारी से जूझ रहा है। संकट की इस घड़ी में पूरी दुनिया की नजर भारत पर ही है। पीएम मोदी ने इस दौरान मैथिलीशरण गुप्त की कविता भी पढ़ी। उन्होंने कहा कि 'अवसर तेरे लिए खड़ा है,फिर भी तू चुपचाप पड़ा है'। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि वो अगर आज होते तो जरूर लिखते कि '...अरे भारत, आत्मनिर्भरता के पथ पर दौड़।' हमारे यहां भी कोरोना को लेकर डराने की बहुत कोशिशें हुईं और बहुत कुछ कहा भी गया लेकिन आज पूरा विश्न भारत की तारीफ कर रहा है।

    कोरोना से जंग की जीत का श्रेय किसी सरकार या व्यक्ति विशेष को नहीं जाता

    ये कहना हमारा नहीं बल्कि विश्व का है कि इंडिया ने कोरोना से लड़ाई में अहम रोल निभाया है लेकिन इस जंग की जीत का श्रेय किसी सरकार या व्यक्ति विशेष को नहीं जाता है बल्कि पूरे देशवासियों को जाता है। पीएम ने कहा कि आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा, फुटपाथ पर झोंपड़ी में रहने वाली मां भी बाहर दीया जलाकर बैठी है, हम उसकी भावनाओं का माखौल बना रहे हैं? उसका मजाक उड़ा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि विरोध करने के लिए कितने मुद्दे हैं और करना भी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए कि देश का मनोबल टूटे।

    लोगों को हिंदुस्तान में आशा की किरण नजर आ रही है

    कोरोना काल में दुनिया के लोग निवेश के लिए तरस रहे हैं लेकिन भारत है जहां रिकॉर्ड निवेश हो रहा है। एक तरफ निराशा का माहौल है, तो दूसरी तरफ हिंदुस्तान में आशा की किरण नजर आ रही है। दुनिया जानती थी कि अगर भारत खुद को नहीं संभल पाया तो दुनिया के सामने संकट पैदा हो जाएगा। भारत ने अपने देश के नागरिकों की रक्षा करने के लिए एक अज्ञात दुश्मन से जंग लड़ी लेकिन आज दुनिया इस बात पर गर्व कर रही है कि भारत ने ये लड़ाई जीती है लेकिन यहां विपक्ष ही हमारा मजाक उड़ा रहा है, ये कितनी अजीब बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के अंदर भी केंद्र और राज्य की सरकारों ने मिलकर काम किया है लेकिन कुछ लोग इस बात को समझने के बजाय केवल गलत और भ्रामक बातें पहुंचाते हैं।

    इंडिया ने की विश्व की मदद, सबको भारत पर नाज

    पीएम ने कहा कि इंडिया को तीसरी दुनिया का पार्ट कहा जाता था लेकिन उस देश ने एक साल में दो वैक्सीन बनाई और केवल भारत को ही नहीं बल्कि पूरे विश्न की मदद की है। और तो और जब कोरोना के खिलाफ कोई दवाई नहीं थी, तब भी भारत ने 150 देशों को दवाई पहुंचाई। अब जब वैक्सीन आ गई है, तब भी दुनिया को भारत ही वैक्सीन दे रहा है लेकिन ये बात यहां के लोगों को दिखाई नहीं दे रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+