लूट का नायाब तरीका, बनाई सरकारी महकमों की वेबसाइटें

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। नौकरी के लिए धक्के खाने वाले लोगों को लूटने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई की फर्जी वेबसाइट बना ली। यहीं नहीं, इन लोगों ने जाली /ईमेल आईडी भी बनाई है। इसमें दावा किया गया कि वे लोगों को नौकरी लगवाएंगे और प्रशिक्षण देंगे।

Creating a website of government department to loot innocent people

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह वेबसाइट आम लोगों को प्राधिकरण में नौकरी/प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने का झांसा देकर प्रशिक्षण केंद्र एस-64, 65, सेक्‍टर-12, नई दिल्‍ली-110075 पर बुलाती है। इसने बहुत से लोगों को अपना शिकार भी बनाया है।

फर्जीवाड़े का पता चला

जब इस फर्जीवाड़े का प्राधिकरण को पता चला तो उसने यह स्‍पष्‍ट किया है कि उक्त पते पर उसका कोई कार्यालय अथवा प्रशिक्षण केंद्र नहीं है।

इसके अलावा,भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यह भी स्‍पष्‍ट किया है कि वह लोगों को अकारण फोन अथवा ई-मेल से सम्‍पर्क कर कभी भी धनराशि अथवा निजी सूचना देने को नहीं कहता है। जहां तक इस वेबसाइट पर दर्शाई गई नौकरी और प्रशिक्षण की पेशकश का प्रश्‍न है तो इस वेबसाइट के जाली होने के बाद इसके सही होने का कोई प्रश्‍न ही नहीं है।

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि किसी को भी मिथ्‍या वायदों का शिकार नहीं बनना चाहिए। प्राधिकरण लोगों को सचेत करना चाहता है कि इस वेबसाइट की किसी भी पेशकश पर आवेदन करने से आपकी महत्‍वपूर्ण निजी जानकारी का गलत इस्‍तेमाल हो सकता है। इसकी तरफ से लोगों से कहा गया है कि वे रोजगार के विभिन्‍न अवसरों की जानकारी के लिए प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट को देंखे। इसके अलावा यह भी सलाह दी जाती है कि किसी भी संबंधित शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+