Cracker Ban के खिलाफ SC पहुंचे मनोज तिवारी को झटका, कोर्ट ने कहा- लोगों को सांस लेने दीजिए
Cracker Ban के खिलाफ SC पहुंचे मनोज तिवारी को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, लोगों को सांस लेने दीजिए, इस मामले में जल्दी सुनवाई की जरूरत नहीं। cracker ban supreme court manoj tiwari hearing urgent delhi high court
Crackr Ban के खिलाफ देश की सबसे बड़ी अदालत का दरवाजा खटखटाने पहुंचे भाजपा सांसद को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने पटाखा बैन पर जल्दी सुनवाई से इनकार कर दिया है। जल्दी सुनवाई की अपील और पटाखों पर प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे मनोज तिवारी से सुप्रीम कोर्ट ने कहा, लोगों को सांस लेने दीजिए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जश्न मनाने के और भी तरीके
दरअसल, पटाखा बनाने वाली कंपनी ने याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के फैसले को चुनौती दी थी। दिल्ली से निर्वाचित भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी पटाखा बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा कि लोगों को जश्न मनाने दीजिए। जश्न मनाने के और भी तरीके हैं। मिठाइयों पर पैसे खर्च करें। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इस मामले में किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया।
पटाखे फोड़ने पर फाइन
त्योहारी सीजन में पटाखों के बेजा इस्तेमाल की आशंका के बीच दिल्ली सरकार ने कहा है कि राजधानी में हर तरह के पटाखों का इस्तेमाल पूरी तरह बंद रहेगा। सरकारी आदेश में कहा गया है कि अगर कोई पटाखे फोड़ता पाया गया तो फाइन भरना पड़ेगा। सरकार ने सख्त रूख दिखाते हुए कहा है कि पटाखे जलाने पर 200 रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। छह महीने के जेल का भी प्रावधान है।












Click it and Unblock the Notifications