शरद की टुच्ची टिप्पणी- भाजपा के साथ माकपा
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) एक दौर में कोई सोच भी नहीं सकता था कि माकपा का कोई नेता किसी मसले पर भारतीय जनता पार्टी का साथ देगा। पर माकपा की नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने जदयू नेता शरद पवार को लताड़ा है। कारण यह है कि शरद यादव ने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर हाल ही में बेहद टुच्ची टिप्पणियां संसद के अंदर की।

करात ने अपने एक लेख में लिखा है कि शरद यादव को शोभा नहीं देता कि वे किसी महिला को लेकर इतनी ओछी टिप्पणियां करेंगे। उन्होंने कहा कि जब शरद से माफी मांगने के लिए कहा गया तो वे कहने लगे कि मुझे पता है कि तुम कौन हो।
बदनाम रहे हैं शरद
बता दें शरद यादव बदनाम रहे हैं औरतों पर टुच्ची टिप्पणियों को करने के लिहाज से। कुछ साल पहले महिला आरक्षण के विरोध में कहा था कि यह बिल केवल "पर कटी" औरतों के लिए है। महिला एक्टिविस्ट कह रही हैं कि यह अच्छी बात है कि औरतों की अस्मिता से जुड़े सवालों पर वैचारिक मतभेदों के बावजूद माकपा साथ दे रही है भाजपा नेता का।
शरद यादव ने पिछले दिनों राज्य सभा में बीमा बिल पर चर्चा के दौरान ने अचानक से साउथ की महिलाओं का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि साउथ की महिलाओं का रंग तो सांवला होता है लेकिन उनकी बॉडी तो काफी खूबसूरत होती है। महिला एक्टिविस्ट कह रही हैं कि यह अच्छी बात है कि औरतों की अस्मिता से जुड़े सवालों पर वैचारिक मतभेदों के बावजूद माकपा साथ दे रही है भाजपा नेता का।












Click it and Unblock the Notifications