'भारत के बाद रक्षा सहयोग पर अमेरिका से पाक कर रहा है बात, बन रहा खतरनाक माहौल'
नई दिल्ली। सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि भारत के बाद अब पाकिस्तान, अमेरिका से रक्षा सहयोग पर बात कर रहा है और इससे एक खतरनाक माहौल तैयार हो रहा है।
एएनआई से बात करते हुए येचुरी ने कहा कि अमेरिका के करीब जाने से भारत ने अपने स्वतंत्र देश होने की छवि से समझौता किया है।

'तनाव और आगे नहीं बढ़ना चाहिए'
सीताराम येचुरी ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है की भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव और नहीं बढ़ना चाहिए। सीमा पर आंतकवाद को खत्म करने के लिए भारत को राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान से बातचीत शुरू करनी चाहिए।
'बन रहा है खतरनाक माहौल'
येचुरी ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच सामरिक साझेदारी के बाद अब पाकिस्तान भी रक्षा सहयोग पर अमेरिका से नजदीकियां बढ़ाने में लगा है और इससे एक खतरनाक माहौल बन रहा है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के करीब जाने से भारत के स्वतंत्र देश की छवि को धक्का लगा है। यह पहली बार है जब गुटनिरपेक्ष देशों के नाम समिट में देश के प्रधानमंत्री ने भाग नहीं लिया।
'कला और खेल को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए'
पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ देश में विरोध पर सीताराम येचुरी ने कहा कि कला और खेल को राजनीतिक विवादों से ऊपर रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कलाकार या खिलाड़ी के खिलाफ तभी कदम उठाना चाहिए जब उनके बारे में पुख्ता रूप से पता चले कि वे देश के खिलाफ कुछ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications