CPIM नेता सीताराम येचुरी की हालत गंभीर, रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर, हालत गंभीर

सीपीआई(एम) नेता सीताराम येचुरी की तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें श्वास की गंभीर समस्या है। जिसके चलते उन्हें रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया है। येचुरी की हालत का अपडेट साझा करते हुए सीपीआईएम ने एक बयान में कहा गया कि पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी, जिन्हें पिछले महीने दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था, वे फिलहाल रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर हैं।

येचुरी का हेल्थ अपडेट देते हुए CPIM ने कहा, "येचुरी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती हैं. उनका तीव्र श्वसन पथ संक्रमण का इलाज हो रहा है. उन्हें श्वसन सहायता पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम उनकी स्थिति पर बारीक नजर रख रही है।"

CPIM leader Sitaram Yechury

येचुरी की हालत गंभीर है। येचुरी को निमोनिया जैसे सीने के संक्रमण के उपचार के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कुछ वक्त पहले ही मोतियाबिंद की सर्जरी भी कराई थी। ऐसे में सीपीएम महासचिव बीते तीन सप्ताह से लगातार एम्स में ही एडमिट हैं। उनकी सेहत में पिछले सप्ताह कुछ सुधार हुआ था, लेकिन एक बार फिर से उन्हें परेशानी बढ़ गई है।

सीताराम येचुरी की ओर से अस्पताल में रहने के दौरान ही 22 अगस्त को एक 6 मिनट का वीडियो जारी किया गया था। इस वीडियो में उन्होंने बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य के निधन पर दुख जाहिर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+