जस्टिस चेलमेश्वर से मुलाकात पर बोले सीपीआई नेता डी राजा- इसे राजनीतिक रंग नहीं दें

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लेकर जस्टिस जे चेलमेश्वर समेत सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बयानबाजी का दौर जारी है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सीपीआई नेता और राज्यसभा सांसद डी. राजा जस्टिस जे चेलमेश्वर से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। उनकी इस मुलाकात को लेकर मीडिया में सवाल उठने पर उन्होंने अपना पक्ष रखा। डी राजा ने कहा कि मैं जस्टिस चेलमेश्वर को लंबे समय से जानता हूं, जब उनके और अन्य जजों के द्वारा ऐसा कदम उठाने की जानकारी हुई तो मैं उनसे मिलने गया।

जस्टिस चेलमेश्वर से मिले डी राजा, इसे राजनीतिक रंग नहीं दें

सीपीआई नेता और सांसद डी राजा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजों की ओर से उठाया गया कदम असाधारण है, और यह न्यायपालिका के गहरे संकट को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि जस्टिस चेलमेश्वर को लंबे समय से जानते हैं। अपनी परेशानियों को वो मेरे साथ बांटते हैं। जब उनको और अन्य जजों की ओर से ऐसा कदम उठाने की जानकारी हुई तो मैं उनसे मिलने गया। उन्होंने कहा कि अगर जजों की कुछ चिंताएं हैं, तो सांसदों को इस मामले पर विचार करके उसका हल ढूंढ़ने की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सियासी सरगर्मियां भी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पार्टी नेताओं की बैठक हुई। इनमें पार्टी के नेता और वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद, मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल, विवेक तन्खा और पी. चिदंबरम राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे और पूरे मामले की चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+