सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने मारी गर्भवती के पेट पर लात, कराना पड़ा गर्भपात

कालीकट। कालीकट की रहने वाली 28 साल की जोशना शीबी को गर्भपात करना पड़ा है, जोशना के पेट पर सीपीआई(एम) के स्थानीय नेताओं ने लात मार दी थी। दो हफ्ते पहले लगी इस चोट के चलते महिला के पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान हुआ और अब आखिरकार उसे गर्भपात करना पड़ा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और इस मामले से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर कोंडनजेरी थाने में मामला दर्ज है।

सीपीएम कार्यकर्ताओं ने मारी गर्भवती के पेट पर लात, कराना पड़ा अबॉर्शन

ये घटना दो हफ्ते पहले हुई थी, उस समय महिला चार महीने की गर्भवती थी। उसके पति का जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। उसके पति के साथ जब मारपीट हो रही थी तो उसने पति को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया। जोशना ने बताया कि जब छह लोगों ने उसके पति को पीटना शुरू किया तो वो बीच में घुस गई और पति को छुड़ाने की कोशिश करने लगी। इसी बीच सरशमा नाम के युवक ने उसे पकड़ लिया और थंबी और ब्रजेश से उसे मारने को कहा। इन दोनों ने जोशना को पेट पर लात मारी। जिससे उसके बच्चे की मौत हो गई। वहीं सीपीएम नेताओं ने इन सभी आरोपों को निराधार और गलत बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+