लेफ्ट नेता ने राहुल गांधी को दिया सुझाव, वायनाड से ना लड़ें चुनाव, कांग्रेस की दो टूक

विपक्षी गठबंधन इंडिया की हाल ही में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीपीआई नेता ने सुझाव दिया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2024 के लोकसभा चुनाव में दोबारा वायनाड से नहीं लड़ना चाहिए। सीपीआई नेता के इस सुझाव से कांग्रेस खुश नहीं है। खासकर केरल कांग्रेस यूनिट सीपीआई नेता के इस सुझाव से कुछ ज्यादा ही नाराज है।

द हिंदू की खबर के अनुसार सीपीआई के राज्यसभा सांसद संतोष कुमार ने 19 सितंबर को हुई बैठक के दौरान कहा था कि राहुल गांधी का फिर से वायनाड जाना उनकी कमजोरी को दर्शाएगा।

rahul gandhi

कांग्रेस के भीतर कुछ नेताओं का मानना है कि 2019 के बाद से देश में बदले राजनीतिक माहौल को देखते हुए राहुल गांधी का फिर से वायनाड से चुनाव लड़ना उनके लिए उनकी कमजोरी को दर्शाएगा।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस सुझाव को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि यह कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति का काम है कि वह तय करे कि उसे अपने उम्मीदवार का क्या करना है, किसी और को इसपर अपना सुझाव देने की जरूरत नहीं है। केरल कांग्रेस मुखिया के सुधाकरन ने इस सुझाव को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि राहुल गांधी फिर से वायनाड से चुनाव लड़े।

दरअसल केरल की राजनीतिक स्थिति बिल्कुल अलग है। एक तरफ विपक्षी गठबंधन में इंडिया में कांग्रेस, लेफ्ट शामिल हैं और भाजपा के खिलाफ 2024 में साथ मिलकर लड़ने जा रहे हैं तो तो दूसरी तरफ प्रदेश में दोनों एक दूसरे के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर लड़ रहे हैं।

हालांकी सीपीआई सांसद ने इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान अपनी इस टिप्पणी पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लेफ्ट के खिलाफ चुनाव ना लड़ें, क्योंकि लेफ्ट इंडिया गठबंधन का अभिन्न हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+