कोलकाता में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, अब CPI नेता एनी राजा ने की निंदा
Kolkata Doctor Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद बुधवार देर रात विरोध-प्रदर्शन कर रहे हिंसा भड़क गई। महिलाओं द्वारा देर रात हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने अस्पताल के एक हिस्से में तोड़फोड़ की।
भीड़ द्वारा की गई हिंसा पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता एनी राजा ने निंदा की। राजा ने कहा कि हम इस तरह की भीड़ हिंसा की निंदा करते हैं जो पिछली रात हुई थी। इसे रोकना किसका काम था? कानून और व्यवस्था की स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है? यह राज्य सरकार है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक संवेदनशील अस्पताल होने के नाते, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरती जानी चाहिए थीं। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा की कमी को दर्शाता है।
राजा ने जोर देकर कहा कि जब तक सभी राजनीतिक दल इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेते, तब तक इसे प्रभावी ढंग से नहीं सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित कौन हैं? परेशान कौन हैं? यह महिलाएं और लड़कियां हैं।
आपको बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक हिस्से में तोड़फोड़ किए जाने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हिंसा के बाद से अस्पताल की नर्सें गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications