रेल भवन में तैनात कर्मचारी को कोरोना वायरस की पुष्टि, दो दिन के लिए दफ्तर सील
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रेल भवन दफ्तर में तैनात एक कर्मचारी को कोरोना संक्रमित पाया गया है। रेल मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि कोरोना का पॉजिटिव केस सामने आने के बाद रेलवे बोर्ड के ऑफिस को बंद कर दिया गया है। दफ्तर 14 और 15 मई को सील रहेगा और इसे सेनिटाइज करने का काम किया जाएगा। रेलवे डीजी ने बताया है कि संक्रमित कर्मचारी को अस्पातल भेजा गया है और उसके संपर्क में रहे लोगों को क्वारेंटीन किया गया है।

दिल्ली के रेल भवन में रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के डीजी के स्टाफ का कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। मरीज का ऑफिस रेल भवन के चौथे फ्लोर पर है। इस माले को सील कर दिया गया है। डॉक्टरों, पुलिस, सुरक्षा बलों में सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उड्डयन मंत्रालय, लोकसभा सचिवालय और राष्ट्रपति भवन में भी कोरोना संक्रमण के मरीज मिल चुके हैं। बुधवार को ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 13 और जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं सीआरपीएफ के और 3 जवान संक्रमित मिले हैं।
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 359 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्य दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 7639 हो गई है और 86 मौतें अब तक इस वायरस से हुई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 3525 नए मामले सामने आए हैं और 122 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,281 हो चुकी है और कुल 2415 लोगों की जान अबतक इस वायरस के चपेट में आने से हुई है। देश में इस समय 47,480 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 24,386 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं और ठीक होकर घर जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications