COVID19: भारत से मिले मेडिकल सप्लाई के लिए मॉरीशस ने पीएम मोदी का जताया आभार

नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को मॉरीशस और सेशल्स को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन सहित जीवन रक्षक दवाएं भेजकर कोरोना वायरस के खिलाफ मदद की। मॉरीशस की उपप्रधानमंत्री लीला देवी एल डूकुन ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया के विशेष कार्गो विमान से बुधवार को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 5 लाख गोलियों की खेप प्राप्त हुईं।

covid19: PM of Mauritius thanked india for medical supplies

वहीं, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने कोरोना संकट के बीच भारत से मिली चिकित्सा आपूर्ति के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के विशेष विमान से कल चिकित्सा आपूर्ति के उदार दान के लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत आभारी हूं। बता दें कि मॉरीशस में कोरोना वायरस के 324 मामले सामने आए हैं और अबतक 9 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हुई है जबकि 65 लोग इस वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं।

कोरोना वायरस से जूझ रही पूरी दुनिया की मदद के लिए भारत ने मलेरिया में इस्तेमाल की जाने वाली दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया था। पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुरोध पर भारत ने अमेरिका में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 35.82 लाख गोलियों के निर्यात को मंजूरी दे दी थी जिसकी पहली खेप पहुंच गई है। कोरोना वायरस के कारण सबसे अधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं।

पूरी दुनिया झेल रही कोरोना का कहर

इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस का कहर झेल रही है, इस कारण अर्थव्यवस्था पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। भारत भी इस वक्त कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना वायरस के कारण भारत में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है जबकि इस वायरस के कारण 12 हजार से अधिक संक्रमित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+