COVID19: राजस्थान में 60 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत, 36 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
जयपुर। पूरा देश इस वक्त कोरोना से जंग लड़ रहा है, राजस्थान में रविवार दोपहर 2 बजे तक कोरोना के 69 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2152 पहुंच गई है, जोधपुर प्रतापनगर इलाके में रविवार को एक 60 साल की महिला की मौत हो गई है, उन्हें 24 अप्रैल को MGH जोधपुर में भर्ती किया गया था और 25 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी।

गौरतलब है कि चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा है। फिलहाल अभी तक इसकी कोई वैक्सीन और दवा नहीं बन पाई है। जिस वजह से दुनियाभर में दो लाख से ज्यादा लोगों की जान इस महामारी की वजह से गई है। वहीं दुनियाभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 30 लाख पहुंचने वाली है। मौजूदा वक्त में अमेरिका इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं भारत में लॉकडाउन के बाद भी आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है।
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26498 हो गई है
ताजा अपडेट की बात करें तो भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26498 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 1990 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 49 लोगों की मौत हो गई है। भारत में अबतक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 824 तक पहुंच गई है। जबकि 5804 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं तो वहीं कोविड 19 की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2,494 लोगों की मौत हुई है, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार रात को बताए गए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अब तक मरने वालों आंकड़ा 53,511 के पार पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित रोगियों एवं उससे मौत के मामले संयुक्त राज्य अमेरिका अभी शीर्ष पर बना हुआ है। उसने स्पेन और इटली को पीछे कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications