Covid Vaccine: दोनों डोज में अलग वैक्सीन देने पर क्या होगा असर? रिसर्च में हुआ खुलासा

नई दिल्ली, 13 मई। कोरोना वायरस के इलाज को लेकर वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे हैं। ऐसी ही एक ताजा रिसर्च में मरीजों को दो अलग-अलग वैक्सीन की मिश्रित डोज मिलाकर देने पर उनमें थकान और सिरदर्द के साइड इफेक्ट देखे गए।

Coronavirus Vaccine

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने लैंसेट जर्नल में बताया है कि अध्ययन के दौरान जिन लोगों को एस्ट्राजेनेका की पहली डोज दी गई थी उन्हें चार सप्ताह बाद दूसरा शॉट फाइजर वैक्सीन का दिया गया। ऐसे लोगों में हल्के साइड इफेक्ट देखे गये।

दुनिया में कई सारे देश टीकों की कमी से जूझ रहे हैं जिसके चलते टीकाकरण अभियान में मुश्किल आ रही है। कई जगहों पर पहली डोज के बाद दूसरी डोज के लिए मुश्किल आ रही है। यही वजह है शोधकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि दो अलग-अलग शॉट्स को मिलाने से क्या असर होगा। इसमें यह पाया गया है कि दो अलग-अलग शॉट्स को मिलाकर देना अभी भी सुरक्षित और प्रभावी है। इससे सरकारों को वैक्सीन का प्रबंधन करने में आसानी होगी।

फ्रांस में किया जा रहा ऐसा
उदाहरण के लिए फ्रांस में सरकार ने लोगों को पहले एस्ट्राजेनेका वैक्सीन दी थी लेकिन बाद में इसे केवल बुजुर्गों के लिए सुरक्षित कर दिया गया। ऐसे लोगों को दूसरे डोज के लिए फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित वैक्सीन दी जा रही है।

ऑक्सफोर्ड के बाल रोग और वैक्सीनोलॉजी प्रोफेसर मैथ्यू स्नेप ने कहा, "यह एक बहुत ही पेचीदा खोज है और ऐसा कुछ नहीं है जिसकी हम अपेक्षा कर रहे थे। इसके एक बेहतर प्रतिरक्षा देगी या नहीं, हम अभी तक नहीं जानते हैं। हम कुछ हफ्तों में इस परिणाम का पता लगा लेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+