Covid Vaccine पर भारत सरकार के फैसले का WHO ने किया स्वागत

नई दिल्ली। Covid Vaccine in India: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत सरकार के कोविड-19 वैक्सीन के आपात उपयोग की अनुमति देने के फैसले की सराहना की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने बताया कि डब्ल्यूएचओ भारत के Covid-19 वैक्सीन की आपात उपयोग की अनुमति देने के फैसला का स्वागत करता है।

Recommended Video

    Corona Vaccine की मंजूरी से दुनिया में India का डंका, जानें WHO ने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Vaccine

    भारत ने आज ही कोरोना वैक्सीन के आपात उपयोग को मंजूरी दी है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

    शनिवार को ही भारत सरकार के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण ने भारत बॉयोटेक की स्वदेश में तैयार 'कोवैक्सीन' और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में बन रही कोविशील्ड की वैक्सीन के लिए आपात उपयोग की अनुमति के लिए सिफारिश की थी जिसे डीसीजीआई ने स्वीकार कर लिया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैक्सीन को अनुमति मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक बताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोन के खिलाफ भारत की मजबूत लड़ाई में आज एक निर्णायक मोड़ आया है, जहां DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट (कोविशील्ड) और भारत बायोटेक (कोवैक्सीन) की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी। ये कदम स्वस्थ और कोविड फ्री राष्ट्र के पथ पर भारत को तेजी से आगे बढ़ाएगा। भारत को बधाई। हमारे मेहनती वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को बधाई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+