10 अप्रैल से 18+ वालों को लगेगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज, प्राइवेट अस्पतालों में होगी सुविधा

नई दिल्ली, 08 अप्रैल: कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन को लेकर शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकारी की ओर से कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगाने के बाद अब बूस्टर डोज को लेकर ऐलान किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 10 अप्रैल से 18 साल से अधिक उम्र के सभी वयस्क प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।

Recommended Video

    Corona Vaccine: 10 April से 18+ वालों को भी लगेगी Booster Dose | वनइंडिया हिंदी
    Covid vaccine booster dose for all above 18 years from April 10 at private hospitals

    सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि रविवार यानी 10 अप्रैल से देश के हर वयस्क नागरिक को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर लगवा सकेगा। जिन लोगों की आयु 18 साल से अधिक है और दूसरी खुराक लिए हुए 9 महीने का समय पूरा हो चुका है, वे प्रिकॉशन डोज ले सकते हैं। यह सुविधा निजी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह बूस्टर डोज लेना अनिवार्य नहीं है। यह पूरी तरह से ऐच्छिक है।

    मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल सरकारी केंद्रों पर पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। इसके अलावा हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा आयु वाले लोगों को बूस्टर डोज भी इन केंद्रों पर दी जा रही है। देश में 15 साल से अधिक आयु के 96 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। इसके अलावा 83 फीसदी आबादी को दोनों टीके लग चुके हैं। देश में अब तक 2.4 करोड़ लोग कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज ले चुके हैं।

    वहीं इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में बूस्टर डोज ली है। हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि 12 से 14 साल की उम्र के 45 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। हालांकि अभी भी बड़ी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जानी बाकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+