Coronavirus Update: बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटों में 1890 नए केस दर्ज, 29 संक्रमितों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना के 1890 नए केस दर्ज किए गए हैं। 25 मार्च को दर्ज किए गए नए मामले 210 दिनों में सबसे अधिक हैं। पिछले सात दिनों की तुलना में मामलों में 78% की वृद्धि हुई है, जबकि इस दौरान 29 लोगों की मौत हुई है।

corona update

Coronavirus Latest Update: देश में कोरोना (Covid-19) वायरस के मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 1890 नए केस दर्ज किए गए हैं, जोकि स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का गंभीर विषय है। देश में कोविड-19 संक्रमण से मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है, शनिवार को दर्ज किए गये नए मामले 210 दिनों में सबसे अधिक हैं। पिछले सात दिनों की तुलना में मामलों में 78% की वृद्धि हुई है, जबकि देश में इस दौरान 29 लोगों की कोरोना से मौत की सूचना है।

पिछले छह हफ्तों में तेजी से बढ़ा कोरोना संक्रमण
शनिवार का केस काउंट पिछले साल 22 अक्टूबर के बाद से देश में सबसे ज्यादा रहा है। बीते साल इस दौरान सबसे अधिक 1,988 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे। पिछले सात दिनों (19-25 मार्च) में वायरस के 8,781 नए मामले दर्ज किए, जो पिछले सात दिनों में 4,929 से 78% अधिक है। यह पिछले सप्ताह में देखी गई 85% वृद्धि के बराबर है। देश में पिछले छह हफ्तों से कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें- H3N2 और कोरोना पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये निर्देश

महाराष्ट्र में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
देश में कोरोना के दैनिक मामले लगभग आठ दिनों में दोगुने हो रहे हैं। दैनिक मामलों का सात-दिवसीय औसत शनिवार तक बढ़कर 1,254 हो गया था, जबकि आठ दिन पहले (17 मार्च) यह संख्या 626 थी, लगातार दूसरे हफ्ते महाराष्ट्र में पिछले सात दिनों में देश में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में 1,956 नए संक्रमण के केस दर्ज किए, जो पिछली अवधि में 1,165 से 68% अधिक था। जबकि हरियाणा, दिल्ली, यूपी, गुजरात, हिमाचल और गोवा में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+