क्या देश में फिर से बढ़ रहा है कोरोना? किरण खेर कोविड-19 पॉजिटिव, बोलीं- आप लोग भी करा लें अपना टेस्ट
coronavirus Update News: भारत में कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट किया है। बीते 24 घंटों में भारत में 918 नए कोरोनो वायरस के मामले सामने आए हैं।

Kirron Kher Covid-19: भारत में फिर से कोरोना वायरस (Coronavirus Cases) के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चंडीगढ़ सांसद और अभिनेत्री किरण खेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। किरण ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। किरण खेर के अलावा चंडीगढ़ के तीन अन्य लोग भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
किरण खेर ने 20 मार्च की शाम ट्वीट करते हुए लिखा, ''मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है, प्लीज अपना टेस्ट करा लें।'' वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किरण खेर हल्के संक्रमण से पीड़ित थी। उनकी हालत स्थिर है।
लोकसभा चुनाव से एक साल पहले किरण खेर अपने संसदीय क्षेत्र चंडीगढ़ में सक्रिय रह रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में उन्होंने आठ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। जिसमें से दो जन-संपर्क कार्यक्रम और छह उद्घाटन समारोह थे।
क्या चंडीगढ़ में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस?
हालांकि चंडीगढ़ में पिछले दो महीनों से एक महीने में दस से कम कोविड-19 मामले सामने आए थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मार्च में अब तक 29 नए मामलों की पुष्टि की है। इस महीने अब तक शहर में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शहर में आखिरी कोविड से संबंधित मौत 21 फरवरी को दर्ज की गई थी।
वहीं मोहाली की बात करें तो इस महीने वहां कोविड-19 के 40 मामले सामने आए हैं। पंचकूला में इस महीने कोरोना के मामलों की संख्या में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है।
भारत में क्या है कोरोना की स्थिति?
भारत में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो देश में भी कोविड के केसों में इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 918 नए कोरोनो वायरस मामले सामने आए हैं। वहीं कोविड एक्टिव केस बढ़कर 6,350 हो गए। देश का कोविड -19 मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,806 हो गई है, जिसमें से 4 मौतें एक दिन में हुई है। ये चारों मोतें दो राजस्थान, एक कर्नाटक और एक मौत केरल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications