COVID-19 Vaccination:राज्यों के पास 1.17 करोड़ वैक्सीन डोज अब भी उपलब्ध, अब तक 25.60 करोड़ दी गई- केंद्र सरकार
Vaccination: राज्यों के पास 1.17 करोड़ वैक्सीन डोज उपलब्ध, अब तक 25.60 करोड़ दी गई- केंद्र सरकार
नई दिल्ली, 11 जून: भारत में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 24,60,85,649 वैक्सीन डोज लगाई गई है। 11 जून 2021 के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस की 32,74,672 वैक्सीन डोज लगी हैं। केंद्र सरकार ने 11 जून को दिए अपने वैक्सीनेशन अपडेट में कहा है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 25.60 करोड़ (25,60,08,080) से अधिक वैक्सीन डोज मुफ्त में दी गई है। जिसमें से 11 जून की सुबह 8 बजे तक 24.44 करोड़ डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है। केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 1.17 करोड़ से अधिक (1,17,56,911) कोविड वैक्सीन की खुराक उपलब्ध हैं।
Recommended Video

केंद्र सरकार ने कहा है कि इसके अलावा 38 लाख (38,21,170) से अधिक वैक्सीन खुराक पाइपलाइन में हैं और अगले 3 दिनों के भीतर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएंगी। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तौर पर केंद्र सरकार ने कहा है कि हम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराकर उनका समर्थन करते हैं।
भारत सरकार के मुताबिक अब तक (11 जून सुबह 8 बजे तक) 24.44 करोड़ लोगों को वैक्सीन डोज लगाई है, जिसमें से 32 प्रतिशत 60 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीनेट किया गया है। वहीं 40.8 फीसदी 45-60 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। वहीं 18 से 44 साल के उम्र वालों को 27.2% वैक्सीनेट किया गया है।
कोरोना वैक्सीनेशन का राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का आंकड़ा आप इस लिंक पर देख सकते हैं- https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1726063
भारत में 1 मई 2021 से 18 से 44 साल के लोगों को भी वैक्सीनेट किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने हाल ही के संबोधन में कहा है कि अब 18+ वालों को भी केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त में वैक्सीनेट किया जाएगा। इससे पहले केंद्र सरकार मुफ्त टीकाकरण अभियान सिर्फ 45 से अधिक उम्र वालों के लिए चला रही थी। लेकिन 21 जून से अब केंद्र सरकार की ओर से फ्री में 18+ वालों को भी वैक्सीनेट किया जाएगा। वहीं प्राइवेट अस्पताल में अब वैक्सीन डोज 150 रुपये में मिलेगा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications