COVID 19 updates: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 96,44,222, पिछले 24 घंटे में मिले 36,011 नए केस
नई दिल्ली। तमाम कोशिशों के बावजूद एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है, स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 96,44,222 हो गई है और अब तक 1,40,182 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। बता दे कि पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 36,011 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 482 लोगों की मौत हुई है।
Recommended Video

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1985 नए मामले सामने आए हैं। अब सक्रिय मामलों की संख्या 22,665 है। कुल 5,20,637 लोग रिकवर हुए हैं। रिकवरी रेट 94.46 फीसदी है तो वहीं 7877 लोगों की अब तक मौत हो गई है, जबकि झारखंड में कोरोना वायरस के 219 नए मामले सामने आए हैं। 206 मरीज रिकवर हुए हैं और एक की मौत हुई है। तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 4,067 नए मामले सामने आए हैं और 73 मरीजों की मौत हुई है। यहां कुल मामलों की संख्या 5.86 लाख से अधिक हो गई हैं और मृतकों की कुल संख्या 9,497 है।
'अब दुनिया कोरोना के खत्म होने का ख्वाब दे सकती है'
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के स्वास्थ्य प्रमुख टेडरॉस एडहानोम गेब्रेसियस ने कोरोना वायरस महामारी पर दुनिया को एक गुड न्यूज दी है, यूएन हेल्थ चीफ ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन के ट्रायल्स के जो नतीजे आ रहे हैं उससे अब दुनिया में महामारी के खत्म होने का सपना देखा जा सकता है। लेकिन अमीर और ताकतवर देशों को गरीब और संसाधनों से वंचित देशों को वैक्सीन की भगदड़ में कुचलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
पीएम मोदी ने वैक्सीन को लेकर कही ये बात
तो वहीं बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने वैक्सीन के उत्पादन और वितरण को लेकर सरकार के रोडमैप को बताया। साथ ही उम्मीद जताई कि कुछ ही हफ्तों में वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन को हरी झंडी दे देंगे। सर्वदलीय बैठक के संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार वैक्सीन की कीमत को लेकर राज्य सरकारों के साथ बात कर रही है। वैक्सीन की कीमत जन स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तय की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications