Covid 19 Update: डरा रहे हैं कोरोना के बढ़ते मामले, बीते 24 घंटे में सामने आए 11,692 नए केस

कोरोना वायरस से बचने के लिए हर किसी को गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है, क्योंकि सावधानी ही बचाव है इसलिए बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें।

Covid 19 Update

Corona Update: एक बार फिर से बढ़ते कोरोना के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 11,683 नए केस आए हैं। हालांकि कल की तुलना में आज के केस में करीब 7 फीसदी की कमी है लेकिन फिर भी कोरोना के मरीजों का बढ़ना निश्चित तौर पर परेशानी वाली बात है।

रिकवरी रेट 98.67 फीसदी

मालूम हो कि देश अभी तक कुल कोरोना के 4,48,69,684 केस सामने आ चुके हैं और रिकवरी रेट 98.67 फीसदी हो गई है।

स्थिति अभी नियंत्रण में है: मंत्रालय

फिलहाल मंत्रालय का कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है लेकिन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी को फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

मास्क पहनना अनिवार्य

कोर्ट के आदेश के मुताबिक अब कोर्ट परिसर में उसी को एंट्री मिलेगी जिसने मास्क पहना होगा। अब सभी वकीलों, वादियों और स्टाफ के सदस्यों के लिए ये अनिवार्य कर दिया है।

चार धाम यात्रा के लिए भी एडवाइजरी जारी

यही नहीं स्वास्थ्य मंत्रालय कोविड को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसी वजह से उसने 22 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा के लिए भी एडवाइजरी जारी की है, जिसे हर तीर्थ यात्री का पालन करना जरूरी है।

नियमों का सख्ती से पालन करें

एडवाइजरी में कोविड से बचने के नियमों का सख्ती से पालन शामिल है। यात्रियों को यात्रा पर मास्क पहनना जरूरी है और यात्रियों को सेनिटाइजर का प्रयोग करना जरूरी है और लोगों से दूरी भी बनाकर रखनी है। यहीं नहीं जो लोग 55 वर्ष के पार हैं या हृदय रोग, अस्थमा, हाई ब्लडप्रेशर या मधुमेह से ग्रस्त है उन्हें भी अपनी फिटनेस रिपोर्ट देनी होगी।

ये है दिल्ली में कोविड की स्थिति

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मरीजों का संख्या काफी बढ़ रही है। हालांकि केजरीवाल सरकार ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। इस बारे में कुछ दिनों पहले सीएम केजरीवाल ने प्रेसवार्ता करके लोगों को जानकारी भी दी थी। राजधानी में कल तक 1,757 नये मामले सामने आये हैं और यहां इस वक्त 6046 एक्टिव केस हैं।

केरल में सबसे ज्यादा केस

तो वहीं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल हैं। हेल्थ मिनिस्टरी के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 3 हजार 6 सौ 70 मामले दर्ज किए गए हैं। तो वहीं महाराष्ट्र में भी कल तक महाराष्ट्र म 1,128 मामले दर्ज किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+