Covid 19: अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2494 लोगों की मौत

वॉशिंगटन डीसी। कोरोना वायरस का तांडव लगातार अमेरिका में जारी है, कोविड 19 की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2,494 लोगों की मौत हुई है, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार रात को बताए गए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अब तक मरने वालों आंकड़ा 53,511 के पार पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित रोगियों एवं उससे मौत के मामले संयुक्त राज्य अमेरिका अभी शीर्ष पर बना हुआ है। उसने स्‍पेन और इटली को पीछे कर द‍िया है।

US में 24 घंटे में 2,494 अधिक कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत

गौरतलब है कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनियाभर में अब तक कोरोना से 28 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 97 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में भी लॉकडाउन होने के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते एक हफ्ते में बहुत तेजी से नए मरीज बढ़े हैं।

महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 25 हजार के करीब जा चुकी है। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1429 नए मामले सामने आए हैं और 57 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 24,942 हो गई है और 779 लोगों की मौत हुई है। देश में इस समय 18,593 एक्टिव केस हैं। 5210 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने किया ऐलान

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते डब्‍लूएचओ की आर्थिक मदद को बंद करने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा कि संगठन ने महामारी को छिपाने में चीन का साथ दिया और ऐसे में वह आर्थिक मदद को जारी नहीं रख सकते हैं। अमेरिका की तरफ से संगठन को सबसे ज्‍यादा आर्थिक मदद दी जाती है। टेडरॉस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है अमेरिका यह मानता है कि एजेंसी में निवेश महामारी के बीच 'न केवल दूसरों की मदद के लिए बल्कि अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है। अमेरिका की तरफ से डब्‍लूएचओ को 400 मिलियन डॉलर की मदद मिलती है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्‍स में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने सुझाव दिया था कि जब तक टेडरॉस इस्‍तीफा नहीं देते हैं तब तक एजेंसी को आर्थिक सहायता नहीं दी जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+