Covid 19: अक्षय कुमार ने दिया 25 करोड़ का दान, पीएम मोदी ने की तारीफ तो बीवी ट्विंकल ने किया ये Tweet
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है, दुनिया के लगभग170 देश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं लेकिन कोरोना ने सबसे अधिक नुकसान इटली को पहुंचाया है। इटली में कोरोना वायरस से अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, ये संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। अब तक पूरी दुनिया में 6 लाख से ज्यादा लोग कोविड 19 वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। दुनियाभर में अब तक करीब 30,000 लोगों की मौत कोरोना के इन्फेक्शन के कारण हो गई है तो वहीं भारत में भी कोरोना पीड़ितों की संख्या 900 के पार पहुंच चुकी है, पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है।
Recommended Video

25 करोड़ का दान
ऐसे में पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ इस जंग में देशवासियों से आर्थिक सहायता की अपील की है, जिसके बाद देश की कई मशहूर हस्तियों ने कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों की मदद के लिए डोनेशन दिया है, इसी क्रम में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अब तक की सबसे बड़ी रकम डोनेट की है, उन्होंने 25 करोड़ का दान दिया है।

पीएम मोदी ने भी की अक्षय कुमार की तारीफ
अक्षय कुमार से पहले इतनी रकम किसी भी सुपरस्टार ने नहीं दी है, इससे पहले बाहुबली फेम प्रभास ने 4 करोड़ का दान किया था, अक्षय की इस दान पर पीएम मोदी ने उन्हें धन्यवाद कहते हुए तारीफ भी की थी

ट्विंकल खन्ना ने किया Tweet
जिसके बाद अक्षय कुमार की पत्नी ट्विकंल खन्ना ने भी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि यह आदमी मुझे गर्व महसूस करवाता है, जब मैंने उनसे पूछा कि क्या वह इसको लेकर निश्चित है, क्योंकि यह एक बड़ी रकम थी और हमें पैसे इक्ट्ठा करने की जरूरत थी।
'मेरे पास कुछ नहीं था, जब मैंने शुरू किया'
उन्होंने केवल इतना कहा कि मेरे पास कुछ नहीं था, जब मैंने शुरू किया था, लेकिन जब आज में इस स्थिति में हूं तो मैं खुद को कैसे रोक लूं, उन लोगों के लिए वो करने से जो में कर सकता हूं, जिनके पास कुछ नहीं है। ट्विंकल का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग उनकी और अक्षय कुमार की काफी तारीफ कर रहे हैं और दूसरे लोगों को भी उनसे सीख लेने को कह रहे हैं।
पीएम मोदी ने भी किया था Tweet
मालूम हो कि अक्षय की इस पहल पर पीएम मोदी ने खुशी जताई थी, उन्होंन ट्वीट किया था कि बहुत अच्छे, हर कोई स्वस्थ भारत के लिए दान करता रहे। गौरतलब है कि इससे पहले अक्षय कुमार ने ट्वीट कर ये जानकारी दी थी कि वो 25 करोड़ रूपये सहायता राशि के रूप में देने जा रहे हैं, उन्होंने ट्वीट किया था- इस समय लोगों की जिंदगी हमारी प्राथमिकता है. हमें हर वो काम करना चाहिए जो हम कर सकते हैं. मैं 25 करोड़ रूपये PM-CARES Fund में दान देने की घोषणा करता हूं. जान है तो जहान है।












Click it and Unblock the Notifications