Covid-19 India: आज फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटों में 54069 नए मामले और 1321 मरीजों की मौत

Covid-19 India: आज फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटों में 54069 नए मामले और 1321 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 24 जून: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और मौत के आंकड़ों में गिरावट देखी जा रही है। लेकिन गुरुवार (24 जून) के आंकड़ों में फिर से थोड़ा इजाफा देखा गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 54,069 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1,321 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 68,885 मरीज कोरोना से रिकवर हो गए हैं। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 6,27,057 है। वहीं कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 2,90,63,740 है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,82,778 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 54,069 नए मामले, 1,321 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    30.16 करोड़ हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा

    देश में अब कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30 करोड़ के पार हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,16,26,028 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना की 64,89,599 वैक्सीन डोज लगाई गई है। भारत में 16 जनवरी 2021 से कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई है।

    रिकवरी रेट बढ़कर 96.61 फीसदी हुआ

    देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 96.61 फीसदी हो गया है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से कम है। वर्तमान में 3.04 प्रतिशत है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.92 प्रतिशत है। पिछले 17 दिनों से डेली पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से कम है।

    23 जून को किए गए 18.59 लाख सैंपल टेस्ट

    देश में कोरोना टेस्टिंग की बात करे तो भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में अब तक कुल 39,78,32,667 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं 23 जून को पूरे एक दिन में 18,59,469 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+