दिल्ली में COVID-19 टेस्टिंग के रेट हुए कम, अब कोरोना वायरस जांच के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 3.54 लाख के पार जा चुका है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने के बाद केंद्र और केजरीवाल सरकार ने मिलकर काम करना शुरू किया है। गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में कई अहम फैसले लिया गए थे जिसके तहत अब कोरोना वायरस के टेस्ट की कीमत को भी कम कर के 2400 रुपए कर दिया गया है।

बुधवार को गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 टेस्टिंग को 14 जून तक दो गुना बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबित 14 जून तक दिल्ली में रोजाना 4000-4500 कोरोना टेस्ट किए जाते थे, लेकिन 15 और 16 जून 16618 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक प्राप्त 6510 परीक्षणों की रिपोर्ट 8 जून तक आ जाएंगे। गृह मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण भी शुरू किया गया है।
गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 242 कंटेनमेंट जोन में 230466 की कुल जनसंख्या में से 177692 लोगों की टेस्टिंग 15 और 16 जून को की गई थी, शेष बचे लोगों की टेस्टिंग 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्राप्त COVID19 परीक्षण दरों पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट को आवश्यक कार्यवाही के लिए आगे दिल्ली सरकार को भेज दिया गया है।
गृह मंत्रालय ने कोरोना टेस्टिंग के कीमतों में भी कटौती की है, दिल्ली में अब 2,400 रुपए में कोरोना वायरस की टेस्टिंग की जाएगी। 18 जून से भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा अनुमोदित नई रैपिड एंटीजन पद्धति के माध्यम से परीक्षण किया जाएगा। इन किटों के इस्तेमाल के लिए दिल्ली को प्राथमिकता दी जाएगी, इसके लिए 169 केंद्र भी बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों अचानक बढ़ा कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा, महाराष्ट्र और दिल्ली में डाटा मैचिंग के चलते हुए ऐसा












Click it and Unblock the Notifications