दिल्ली में चार गुना बढ़ी कोरोना की टेस्टिंग, मृत्युदर में भी आ रही कमी: सतेंद्र जैन

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली शुरू से ही कोरोना महामारी से काफी ज्यादा प्रभावित थी। इस बीच केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर कई अहम कदम उठाए, जिसके बाद हालात काबू में आ गए थे, लेकिन अब फिर से वहां पर रोजाना के मामलों की संख्या बढ़ी है। हालांकि मृत्युदर दर कई राज्यों की तुलना में काफी कम है।

corona

Recommended Video

    Coronavirus पर बोले Satyendra Jain, 10-15 दिन और बढ़ेगी Delhi में मरीजों की संख्या | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन के मुताबिक बुधवार को राजधानी में 4473 नए केस सामने आए थे। इसके अलावा एक दिन में 62553 लोगों की जांच की गई, ऐसे में देखा जाए तो पॉजिटिविटी रेट करीब 7.15 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राजधानी में मृत्युदर में सुधार देखने को मिला है। पिछले दस दिनों की बात करें तो वहां पर मृत्युदर 0.7 प्रतिशत के आसपास है। वहीं अस्पतालों में बेडों की संख्या 14521 हैं, जिसमें से 50 प्रतिशत अधिग्रहित हैं।

    सतेंद्र जैन के मुताबिक दिल्ली में रोजाना के परीक्षण की संख्या में चार गुना तक की वृद्धि की गई है, जिस वजह से आने वाले दिनों में केस और ज्यादा बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग बढ़ने से कोरोना मरीजों को वक्त रहते अलग किया जा सकेगा। इसका सकारात्मक प्रभाव दिल्ली की जनता पर पड़ेगा।

    आपको बता दें कि देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 51.22 लाख से ज्यादा हो गई है, जिसमें से 83 हजार के करीब लोगों की मौत हुई है, जबकि 40.24 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोरोना के मामले में दिल्ली का देश में छठा स्थान है, जहां अब तक 2,30,269 मामले आ चुके हैं। जिसमें 4,839 की मौत हो चुकी है, जबकि 1,94,516 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 30,914 ही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+