Covid 19: मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

नई दिल्ली। प्रख्यात सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत गंभीर हो गई है, उन्हें ICU में भर्ती किया गया है, वो इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं, इंडिया टूडे के मुताबिक ये जानकारी उनका इलाज कर रहे निजी अस्पताल ने दी है, आपको बता दें कि सलमान खान की आवाज कहे जाने वाले सिंगर एसपी बालसुब्रमण्यम कोरोना से संक्रमित हैं।

मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत गंभी

मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत गंभी

हालांकि एक दिन पहले अस्पताल ने जो हेल्थ बुलेटिन जारी किया था, उसमें कहा गया था कि गायक बालासुब्रमण्यम की निगरानी विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है, गायक को को कोरोना के हल्के लक्ष्ण के साथ भर्ती कराया गया था और उनकी हालत स्थिर है और उनमें आक्सीजन का स्तर सामान्य है।

सिंगर ने वीडियो जारी किया था

गौरतलब है कि सिंगर ने भी एक वीडियो बना फैन्स को चिंता ना करने के लिए कहा था, वीडियो में गायक ने कहा था कि दो-तीन दिनों से मुझे सीने में दर्द था, मुझे थोड़ा कफ भी था, मैंने सोचा अस्पताल में जाकर चेक करवा लूं, वहां मुझे पता चला कि मुझे कोरोना के हल्के लक्ष्ण हैं, फिलहाल मैं ठीक हूं।

बालासुब्रमण्यम ने गाए हैं कई भाषाओं में गाने

मालूम हो कि 74 वर्षीय गायक बालासुब्रमण्यम ने तेलुगू, तमिल, कन्नड, हिंदी और मलयालम फिल्मों के लिए काम किया है। उन्हें गत पांच अगस्त को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें दो-तीन दिनों से सर्दी और बुखार था।

सलमान खान की आवाज कहे जाते हैं बालासुब्रमण्यम

बता दें कि बालासुब्रमण्यम अब तक चालीस हजार गाने गा चुके हैं, जो गिनीज बुक में रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज है, इन्होंने हिंदी तेलुगू, कन्नड़, तमिल, मलयालम कई भाषाओं में गाने गाए हैं। बालासुब्रमण्यम को पहचान मिली के बालचंद्र की फिल्म 'एक दूजे के लिये' के टाइटल ट्रैक से, जिसमें इनके गाए गीतों ने इतिहास रच दिया था।

बालासुबालासुब्रमण्यम के लिए फैंस मांग रहे हैं दुआएं

बालासुबालासुब्रमण्यम के लिए फैंस मांग रहे हैं दुआएं

बालासुब्रमण्यम को लोग सलमान खान की आवाज कहते हैं क्योंकि सलमान खान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया का गाना - 'आ जा शाम होने आई' से सलमान सुपरस्टार बन गए थे और उनकी और गायक की कामयाबी का सिलसिला 'पहला पहला प्यार है' तक बदस्तूर जारी रहा, गौरतलब है कि बालासुब्रमण्यम ने छः बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा 25 बार तेलुगू सिनेमा में नंदी पुरस्कार भी जीता है।

फैंस काफी परेशान

फिलहाल सिंगर की सेहत को लेकर उनके फैंस काफी परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए Get Well Soon लिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+