Covid-19:बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव
नई दिल्ली- बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी की कोविड-19 टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि इसी हफ्ते उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब शजा को एक और टेस्ट का इंजार है, जिसकी रिपोर्ट आज ही आने वाली है और अगर वह रिपोर्ट भी निगेटिव रही तो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, खुद मोरानी और उनकी बड़ी बेटी जोया मोरानी अभी भी कोरोना मरीज हैं और उनका इलाज जारी है।
Recommended Video

करीम मोरानी की बेटी शजा की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर बॉलीवुड के मोरानी परिवार के लिए अच्छी है। अखबार ने मोरानी के करीबी पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि 'हालांकि शजा की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है, उसका फिर से टेस्ट किया जाएगा और कल तक(शुक्रवार तक) नतीजा पता चल जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि वह भी निगेटिव ही आएगा। इसलिए उम्मीद है कि कल तक वह घर लौट आएगी। ' बता दें कि शजा के बाद ही उसकी बड़ी बहन और ऐक्ट्रेस जोया मोरानी और उनके पिता करीम मोरानी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उसका इलाज अभी मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र खासकर मुंबई में कोरोना के मामले जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में बढ़े हैं, उसमें कोरोना से किसी के स्वस्थ होने की खबर सबके लिए शुभ समाचार की तरह है।

दोनों बहनों की रही है ट्रैवल हिस्ट्री
जोया और शजा दोनों की हाल की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। शजा मोरानी पिछले महीने श्रीलंका से लौटी थी और जोया राजस्थान से वापस आई थी। उसके बाद ही जोया मोरानी में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई पड़ने लगे थे। इसी दौरान करीम मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उनकी पत्नी जारा मोरानी में संक्रमण नहीं मिला। बुधववार को जोया ने इंस्टाग्राम पर अपने अनुभव के बारे में बताया था कि, 'मेरे पिता, बहन और मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। पापा और शजा में कोई लक्षण नहीं हैं, मुझ में थोड़ा है....अनुभव बताती रहूंगी ताकि दूसरों को भी अंदाजा मिलता रहे और मैं कुछ मदद कर सकूं.....फ्लू जैसा महसूस होता है और छाती सीने में थोड़ी परेशानी महसूस होती है.....बहुत अच्छा लगता अगर कोई इससे निकाल लेता, प्राणायाम और गर्म पानी से बहुत मदद मिलती है! मैं उम्मीद कर रही हूं कि जल्द ही घर जा सकूंगीं........'

जोया ने की थी डॉक्टर और नर्सों की तारीफ
अपनी पोस्ट के कैप्शन में जोया ने लिखा था, 'यहां के डॉक्टर्स, नर्सें और अस्पताल के बाकी स्टाफ हमारी जिस हिसाब से देखभाल कर रहे हैं, वो तारीफ के लायक है। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं देख सकती हूं कि वो अपने प्रोटेक्टिव सूट्स में कंफर्टेबल नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वो लगातार चुनौतियों का सामना करते हुए हमारा इलाज कर रहे हैं। ये सही मायने में सच्चे हीरो हैं।' उन्होंने आगे लिखा कि , 'मेरे डॉक्टर बहुत अच्छे हैं और जिंदगी से प्यार करते हैं। वो हमेशा जोक्स करते हैं और मुझे अच्छा महसूस कराने की कोशिश करते हैं। उन्होंने ही मुझे बताया था कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। हालांकि वो इस मौके पर काफी संवेदनशील और फनी बने रहे। मैं डॉ सौरभ की बेहद शुक्रगुजार हूं। मैं अपने आप को उनके और उनकी टीम के साथ बेहद सुरक्षित महसूस कर रही हूं।'
-
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications