कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच बढ़ रहा है कोविड R-वैल्यू, जानें कितना खतरनाक है ये?
कोरोना की तीसरी लहर के बीच बढ़ा रहा है कोविड R-वैल्यू, जानें कितना खतरनाक है ये?
नई दिल्ली, 04 सितंबर: कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच भारत में कोविड-19 का R वैल्यू बढ़ रहा है। जो एक चिंता का कारण है। R-वैल्यू ये बताया है कि कोरोना वायरस (कोविड -19) महामारी कितनी तेजी से फैल रही है। भारत में एक्सपर्ट द्वारा ये बताया गया है कि देशभर में कोरोना की तीसरी लहर अक्टूबर के मध्य में अपने चरम पर पहुंच सकती है। लेकिन इसी चेन्नई के गणितीय विज्ञान संस्थान के शोधकर्ताओं ने कहा है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते में R-वैल्यू 14-17 अगस्त के बीच 0.89 के मुकाबले बढ़कर 1.17 हो गया है। जो कि एक चिंता की बात है।

R-वैल्यू को लेकर एक्सपर्ट ने क्या कहा?
शोधकर्ताओं की टीम को लीड कर रहे सीताभरा सिन्हा ने समाचार एजेंसी पीटीआई (भाषा) को बताया है कि कोविड-19 का R-वैल्यू इस बार ना सिर्फ '1' से बड़ा है बल्कि , यह पिछली बार की तुलना में बहुत अधिक भी है। कोरोना की तीसरी लहर के डर के बीच कोविड-19 का R-वैल्यू 1.17 होने परेशान करने वाली बात है।

केरल और महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोविड-19 का R-वैल्यू
सीताभरा सिन्हा ने कहा, देश के कई राज्यों में R-वैल्यू अगस्त के आखिरी कुछ दिनों में '1' से अधिक हो गया है। खासकर केरल और महाराष्ट्र में R-वैल्यू काफी बढ़े हुए है। वहीं मिजोरम और जम्मू और कश्मीर में भी R-वैल्यू बढ़ा है।

आखिर R-वैल्यू इस वक्त इतना जरूरी क्यों है?
R-वैल्यू ये बताता है कि कोरोना का संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है। ये जाहिर सी बात है कि कोरोना की लहर जब अपने चरम पर होती है तो R-वैल्यू या संक्रमण दर काफी बढ़ जाता है। लेकिन देश में फिलहाल कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में गिरावट हो रही है, ऐसे में R-वैल्यू का बढ़ना साफ संकेत दे रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है।
अगर R-वैल्यू '1' से अधिक है तो इसका मतलब है कि हर एक दौर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। इसे आप महामारी बढ़ने का चरण भी कह सकते हैं। दूसरे शब्दों में यह पता चलता है कि वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications