Covid 19: कर्नाटक में मास्क हुआ अनिवार्य, बढ़ाई जाएगी कोविड टेस्टिंग
चाइना में कोरोना के बढ़े हुए मामले के मद्देनजर कर्नाटक में इनडोर और एसी वाले स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही कोविड 19 टेस्ट बढ़ाए जा रहे हैं।

चााइना समेत दुनिया के अन्य देशों में कोरोना वायरल के केस बढ़ते ही भारत अलर्ट मूड में आ चुका है। कोरोना महामारी के शुरूआती दौर से कोविड 19 से बचाव के लिए मास्क ही एकमात्र उपाय बताया जा रहा है। वहीं अलर्ट मूड में आते ही लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। गुरुवार को कर्नाटक ने प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही कोविड 19 टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है।
बूस्टर खुराक के कवरेज को 80 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएगी
कोविड प्रबंधन पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में एक बैठक के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने ये जानकारी दी। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने कहा कि पात्र नागरिकों में से केवल 20 प्रतिशत को कर्नाटक में तीसरी खुराक मिली है और बूस्टर खुराक के कवरेज को 80 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है।
बंद और इनडोर सेटिंग्स में मास्क किया गया अनिवार्य
चीन में कोविड-19 मामलों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने प्रदेश में कई एहतियाती कदम उठाए हैं। नई गाइडलाइन के अनुसार बंद और इनडोर सेटिंग्स में मास्क अनिवार्य है और सरकार इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) वाले सभी रोगियों का परीक्षण करने के लिए तैयार है।
एयरपोर्ट पर होगी कोविड की जांच
सुधाकर ने बताया के अभी तक कोविड के मरीजों की बड़े पैमाने पर जांच नहीं की जाएगी क्योंकि कर्नाटक में स्थिति अभी भी नियंत्रण में है। पहले बुलाई गई कोविड-समीक्षा बैठक में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने सूचित किया कि कर्नाटक सरकार बेंगलुरु हवाई अड्डे पर कोविड मामलों की जांच करेगी और SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) को सैंपल भेजेगी, ताकि कोविड के नए स्ट्रेन के बारे में पता लगाया जा सके। अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। कुछ लोगों का पहले से ही हवाईअड्डे पर परीक्षण किया जा रहा है।
हर दिन 2,000-3,000 लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा
स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने कहा चीन सहित कई देशों में कोविड के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर, राज्य में संक्रमण की रोकथाम और तकनीकी सलाहकार के साथ सीएम बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। शमन के बारे में चर्चा करने के लिए समिति और वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार प्रतिदिन 2,000-3,000 लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है।
कोविड मरीजों के लिए बेड रिजर्व करने का निर्देश
इसके अलावा कर्नाटक में ILI और SARI वाले लोगों के लिए अनिवार्य कोविड टेस्ट करवाया जाएगा। इनडोर, बंद और वातानुकूलित स्थानों पर मास्क अनिवार्य करते हुए एक एडवाइजरी जारी की जाएगी। केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। सुधाकर ने यह भी कहा कि कई अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। इस दौरान सभी जिला अस्पतालों को कोविड मरीजों के लिए बेड रिजर्व करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिन लोगों को अभी तक बूस्टर खुराक नहीं मिली है, उन्हें बूस्टर खुराक देने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications