कर्नाटक सरकार लॉकडाउन में 21 अप्रैल से देने जा रही ये छूट

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन प्रतिबंधों को कम करने के लिए कुछ नई घोषणाएं की हैं। जिसमें माल वाहनों की आवाजाही, और कार (पास के साथ) 21 अप्रैल से प्रभावी हैं। यह फैसला मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा वरिष्ठ मंत्रियों के साथ कोविड ​​-19 स्थिति की समीक्षा करने के बाद लिया है ।

cm
हालांकि, सरकार ने अपने पहले के आदेश को वापस ले लिया, जिससे उन्‍होंने दो-पहिया वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी थी। ये ढील बेंगलुरू के 32 नियंत्रण क्षेत्रों और राज्य के आठ हॉटस्पॉट जिलों को छोड़कर स्थानों पर लागू होंगी। इनमें बेंगलूरु शहरी, मैसूरु, बेलगावी, और दक्षिण कन्नड़, बीदर, कालाबुरागी, बागलकोट और धारवाड़ सहित समूहों के जिले शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमित क्षेत्रों से तीन किलोमीटर के दायरे में एक बफर ज़ोन के अंतर्गगत मेडिकल चेक-अप किया जाएगा। बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और रामनगर में काम करने औद्योगिक श्रमिकों के लिए इसे एक जिला माना जाएगा।
cm
हॉटस्पॉट्स में, प्रत्येक नियंत्रण क्षेत्र में एक कमांडर नियुक्त किया जाएगा, जिसे स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। कमांडर, को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रियल शक्तियां दी गई हैं और निहित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करवाना उनकी जिम्मेदारी होगी। आईटी/ बीटी क्षेत्र में, 33% कर्मचारी 20 अप्रैल के बाद अपने कार्यस्थल पर जा सकते हैं, और किराए की बसों में कार्यालयों में उन्‍हें आना होगा। अन्य कर्मचारियों को घर से काम जारी रखने की सलाह दी गई है।
karnatka
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा, "इसी तरह, सरकारी कर्मचारियों में से केवल 33 प्रतिशत को अपने कार्यालयों से काम करने की अनुमति होगी। अनुबंध बसों को उन्हें उनके घरों से लाने के लिए और छोड़ने के लिए काम लगाया जाएगा।" राज्य भर में निर्माण गतिविधियों को भी अनुमति दी जाएगी, इस शर्त के साथ कि श्रमिकों को भोजन, पानी और आश्रय सहित सभी सुविधाओं के साथ साइट पर रहना होगा। सार्वजनिक ट्रासपोर्ट जिनमें बस, नम्मा मेट्रो, ट्रेनें और एयरलाइंस शामिल हैं, 3 मई तक बंद रहेंगे। शैक्षिक संस्थान, धार्मिक स्थल, मॉल, थिएटर, सैलून, जिम और व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। आंशिक तालाबंदी के दौरान अंतर-जिला यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+