COVID-19 India Update: भारत में कोरोना का बढ़ा खतरा! एक्टिव केस 5300 पार, 55 मौतें– केरल बना हॉटस्पॉट
COVID-19 India Update: देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से डराने लगा है। मई के मध्य से शुरू हुई केसों की तेजी ने अब तक 58 गुना उछाल दिखा दिया है। 16 मई को जहां सिर्फ 93 एक्टिव केस थे, वहीं अब 5,364 सक्रिय मरीज हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 498 नए मरीज पाए गए, जबकि मौतें 4 दर्ज की गई है। कुल मौतों की बात करें तो, 1 जनवरी से अब तक 55 मौतें हो चुकी हैं। मरने वालों की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र से 17 है। दूसरे नंबर पर केरल 11 मृतकों के साथ। अब देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तक संक्रमण फैल चुका है। आइए जानते हैं कहां-कितने संक्रमित?

किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा?
- केरल: 1,679 एक्टिव केस, 192 नए मरीज, 2 मौतें
- गुजरात: 615 एक्टिव केस
- पश्चिम बंगाल: 596 एक्टिव केस
- दिल्ली: 592 एक्टिव केस
- महाराष्ट्र: 548 एक्टिव केस
नए वेरिएंट्स की दस्तक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस तेजी की एक वजह नए सब-वेरिएंट्स का उभरना है - जैसे LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1। इन वैरिएंट्स से संक्रमण का फैलाव तेज हो रहा है, हालांकि अभी इनसे होने वाली गंभीरता कम मानी जा रही है।
स्कूलों और अस्पतालों में सख्ती
ओडिशा, केरल, हिमाचल, सिक्किम जैसे राज्यों में स्कूल और अस्पतालों में मास्क और कोविड प्रोटोकॉल को फिर से लागू कर दिया गया है। जिन बच्चों या मरीजों में हल्के लक्षण हैं, उन्हें अलग बैठाने या घर पर रहने की सलाह दी गई है।
राज्यवार हालात पर एक नजर
कर्नाटक:
- कुल एक्टिव केस- 451 |24 घंटे में नए केस- 15 | 24 घंटे में मौत- 1
- गुलबर्गा मेडिकल साइंसेज ने 25 बेड वाला कोविड वार्ड फिर से शुरू किया है।
महाराष्ट्र:
- कुल एक्टिव केस- 548| 24 घंटे में नए मरीज- 22 | कोई नई मौत नहीं
- जनवरी से अब तक 17 मौतें, जिनमें से 16 को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।
पंजाब:
- कुल एक्टिव केस- 21| 24 घंटे में नए मरीज- 5 | 24 घंटे में मौत- 1
- अब तक कुल 2 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।
सिक्किम:
29 मई से अब तक 15 पॉजिटिव केस आए, सभी अस्पतालों में मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया है।
क्या बोले विशेषज्ञ?
डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन बुजुर्गों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बच्चों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। लोगों को फिर से मास्क पहनने, हाथ धोने और लक्षण दिखने पर आइसोलेट होने की आदत अपनाने की जरूरत है।
केंद्र की तैयारी
केंद्र सरकार ने मॉक ड्रिल कर यह परखा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाओं की उपलब्धता कैसी है। जल्द ही रिपोर्ट के आधार पर रेटिंग दी जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल एक्शन लिया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications