Covid 19: बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 5,664 नए केस आए सामने, जानिए ताजा स्थिति
नई दिल्ली, 18 सितंबर। देश में करोना के केसों में पहले से कमी आई है, रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 5,664 नए केस सामने आए हैं जबकि देश में इस वक्त कोरोना के सक्रिय मामले 47,922 हैं, और देश में अभी तक कुल 2,16,56,54,766 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है तो वहीं संक्रमण दर 1.96 फीसदी हो गया है।
Recommended Video

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोरोना हो जाने से उन्हें टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज 20 सितंबर से होने वाला है। ये बात इस बात का प्रमाण है कि देश में कोरोना का प्रकोप कम जरूर हुआ है लेकिन ये खत्म नहीं हुआ है।
मास्क का प्रयोग जरूर करें
इसलिए हर व्यक्ति को इसके प्रति सावधानी बरतनी काफी जरूरी है। आप जब भी बाहर जाएं, मास्क का प्रयोग जरूर करें और जब भी बाहर से घर में आएं तो हाथ जरूर धोएं। अब मौसम सर्दी का आने वाला है, ऐसे में लोगों के अंदर संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए हर किसी को एहतियात बरतने की काफी जरूरत है, अभी देश में त्योहारी सीजन चल रहा है इसलिए हर किसी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की अत्यंत आवश्यकता है।
खतरा कम जरूर हुआ है लेकिन टला नहीं
हाल ही में वैज्ञानिकों ने कहा था कि स्थिति पहले से बेहतर है लेकिन इसका अर्थ ये नहीं कि कोरोना खत्म हो गया है क्योंकि कोरोनावायरस अपने आपको बदलने में और बढ़ाने में बेहतर साबित हुआ है, खतरा कम जरूर हुआ है लेकिन टला नहीं है।
ये हैं कोरोना के लक्षण
- बुख़ार
- खांसी
- थकान
- स्वाद और गंध न पता चलना
- गले में खराश
- सिरदर्द
- खुजली और दर्द
- दस्त
- त्वचा पर चकत्ते आना
- लाल या सुजी हुई आंखें












Click it and Unblock the Notifications