Corona Report: दो दिन बाद फिर बढ़े नए मामले, 20557 केस मिले, 40 की मौत

नई दिल्ली, 20 जुलाई: कोरोना वायरस का खतरा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। देश में रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को जहां 15 हजार से ज्यादा नए केस मिले थे। वहीं बुधवार को पिछले 24 घंटों में यह मामले बढ़कर 20,557 हो गए। लगातार दो दिन की राहत के बाद फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिला है।

Recommended Video

    Covid 19 India Updates: Corona Cases में फिर उछाल, 24 घंटे में 20,557 नए मामले | वनइंडिया हिंदी*News
    coronavirus

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,557 नए मामले सामने आए है। देश में पिछले 24 घंटों में 18,517 मरीज ठीक हुए और 40 लोगों की मृत्यु हुई। फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है। सक्रिय मामले 1,45,654 हैं। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 4.13 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.64 प्रतिशत है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत है। जबकि सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत हैं।

    वहीं देश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा कुल 200.61 करोड़ पहुंच गया है, जिसमें 92.71 करोड़ दूसरी डोज और 6.11 करोड़ प्रीकॉशन डोज के टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 26,04,797 टीके लगाए गए। इससे पहले मंगलवार (19 जुलाई) को 15,528 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जो कि लगातार दूसरे दिन 20,000 से कम थे, लेकिन फिर एक बार नए मामलों में इजाफा हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+