कोरोना के मामलों में गिरावट: 24 घंटों में मिले 10302 केस, एक्टिव मरीज 531 दिन में सबसे कम
नई दिल्ली। कोविड-वैक्सीनेशन में महारत हासिल कर चुके भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले अब घट रहे हैं। बीते 24 घंटे में देशभर से 10302 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 11787 रिकवरी हुईं। साथ ही कल के दिन 267 लोगों की जान गई। नए मामले देखे जाएं तो ये अभी 10 हजार के ग्राफ से उूपर ही हैं। जिसमें मरीजों का सबसे ज्यादा पता केरल राज्य में चल रहा है, यह वही राज्य है जहां देश का पहला कोरोना मरीज मिला था। तकरीबन 2 साल बाद भी केरल कोरोना की सर्वाधिक मार झेल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले केरल राज्य से कोरोना के 5,754 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 49 मौतें हुईं।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, केरल में कोरोना के रोज 5 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि देशभर में अब सक्रिय कोरोना मरीज डेढ़ लाख के ग्राफ से नीचे आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1,24,868 है जो कि 531 दिन में सबसे कम है। रिकवरी रेट 98.29% है। वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण के देशभर में दर्ज कुल मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा 33909708 हो गया है।

लोगों को वैक्सीन की कितनी खुराकें मिलीं?
देशभर में लोगों को वैक्सीन की अब तक 1,15,79,69,274 खुराकें दी जा चुकी हैं। जिसमें से कल ही के दिन 51,59,931 खुराकें दी गईं। वहीं, अब तक कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 33909708 पहुंच गया है। जिसमें से कल ही के दिन 11787 लोग डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा कोरोना टेस्ट की बात करें तो देशभर में लाखों लोगों के सेंपल का परीक्षण किया जा रहा है।
पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 336 नए मामले सामने आए। इस राज्य में कोविड से अब तक 475 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है। वहीं, कुल सक्रिय मामले 5,022 हैं।
इधर, मॉल और सिनेमाघरों के लिए अनुमति
मध्य प्रदेश सरकार ने वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाने वाले लोगों को मॉल और सिनेमा घरों में जाने की अनुमति दे दी है कोविड दिशानिर्देशों में रियायत दिए जाने पर इंदौर के एक मॉल में घूमने आई युवती ने कहा, "यह एक अच्छा निर्णय है। इससे दूसरे लोगों को वैक्सीन लगवाने की प्रेरणा मिलेगी।"












Click it and Unblock the Notifications