COVID-19 Cases Update: भारत में तेजी से लौट रहा है कोरोना? मौतों में महाराष्ट्र अव्वल! जानें कहां कितने एक्टिव
COVID 19 Cases Out Break in India: क्या कोरोना फिर से लौट रहा है? ये सवाल इन दिनों हर किसी के मन में है, और इसकी वजह है देश में एक बार फिर बढ़ते COVID-19 के केस। महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान जैसे राज्यों में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं कुछ जगहों पर मौतों की खबरें भी सामने आई हैं।
खबर है कि देशभर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1,828 हो गए हैं। 6 राज्यों में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। अहमदाबाद में एक दिन के नवजात को भी कोरोना हुआ है, जिसे ICU में रखा गया है।

कहां कितने केस और मौतें?
- Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र: 425 एक्टिव केस और 7 मौतें। सबसे ज्यादा केस मुंबई (27), पुणे (21) और ठाणे (12) में सामने आए हैं।
- Kerala Corona Update: केरल: 430 एक्टिव केस और 2 मौतें। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि यहां ओमिक्रॉन JN वैरिएंट और LF.7 जैसे नए वेरिएंट मिल रहे हैं।
- Karnataka Corona Update: कर्नाटक: 126 एक्टिव केस और 2 मौतें। बेलगावी में एक बुजुर्ग की मौत हुई है, जिन्हें पहले से अन्य बीमारियां थीं।
- Uttar Pradesh and Rajasthan Corona Update: उत्तर प्रदेश और राजस्थान: दोनों राज्यों में 2-2 मौतें हुई हैं। राजस्थान में जयपुर में सबसे ज्यादा 9 केस सामने आए हैं।
- Madhya Pradesh Corona Update: मध्य प्रदेश: यहां अब तक 1 मौत हुई है और कुल 9 एक्टिव केस हैं।
- Chandigarh Corona Update: चंडीगढ़: यहां इस साल की पहली COVID-19 से मौत हुई है। फिरोजाबाद के 40 वर्षीय शख्स की जान चली गई और उनके बच्चों का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है।
- Gurugram Corona Update: गुरुग्राम: यहां 10 नए केस मिले हैं और प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
भारत में मिले कोरोना के 4 नए वैरिएंट
ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि भारत में 4 नए कोरोना वैरिएंट मिले हैं:
1. LF.7
2. XFG
3. JN.1
4. NB.1.8.1
इनमें JN.1 सबसे कॉमन वैरिएंट है और टेस्टिंग में आधे से ज्यादा सैंपल में यही पाया गया है। WHO ने भी इन्हें खतरे की कैटेगरी में नहीं रखा है, लेकिन निगरानी जरूर जरूरी है। NB.1.8.1 जैसे वैरिएंट्स में ऐसे म्यूटेशन पाए गए हैं जो तेजी से फैलते हैं और शरीर में बनी इम्युनिटी पर असर डाल सकते हैं।
क्या करना चाहिए?
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना बहुत जरूरी है। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग खास ध्यान रखें। मास्क पहनें, भीड़भाड़ से बचें और अगर लक्षण दिखें तो टेस्ट जरूर कराएं।












Click it and Unblock the Notifications