COVID-19 Active Cases 2025 Update: भारत में कोरोना की नई लहर! एक्टिव केस-1047, मौतें-11, महाराष्ट्र अव्वल
COVID-19 Active Cases 2025 Update India Today: भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर दस्तक दे चुका है। 2025 की शुरुआत में जहां स्थिति शांत लग रही थी, वहीं अब COVID-19 के एक्टिव केस बढ़कर 1047 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, JN.1 वैरिएंट सबसे ज्यादा फैल रहा है, लेकिन गनीमत है कि अब तक यह ज्यादा गंभीर लहर नहीं दिख रही है।
गौर करने वाली बात यह है कि केरल में सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 208, दिल्ली में 104, गुजरात में 83 और कर्नाटक में 80 केस सामने आए हैं। मौतों के मामले में भी महाराष्ट्र सबसे आगे है-अब तक 5 मौतें यहीं हुई हैं। पिछले एक हफ्ते में 787 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 9 मौतें सिर्फ पिछले एक हफ्ते में हुई हैं।

कोरोना के नए वैरिएंट कौन से हैं?
ICMR के मुताबिक, भारत में अभी तक 4 नए वैरिएंट पाए गए हैं-
- LF.7
- XFG
- JN.1
- NB.1.8.1
इनमें सबसे अधिक चिंता JN.1 को लेकर है। ये ओमिक्रॉन के BA.2.86 का स्ट्रेन है जिसे 'पिरोला' भी कहा जाता है। WHO ने इसे Variant of Interest कैटेगरी में रखा है।
भारत में COVID-19 की स्थिति (ताजा अपडेट)
| क्रमांक | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | एक्टिव केस | मौतों की संख्या |
|---|---|---|---|
| 1 | हरियाणा | 10 | 0 |
| 2 | दिल्ली | 104 | 0 |
| 3 | उत्तर प्रदेश | 15 | 0 |
| 4 | बिहार | 1 | 0 |
| 5 | गुजरात | 83 | 0 |
| 6 | राजस्थान | 13 | 0 |
| 7 | मध्य प्रदेश | 5 | 0 |
| 8 | महाराष्ट्र | 208 | 4 |
| 9 | गोवा | 1 | 0 |
| 10 | कर्नाटक | 80 | 1 |
| 11 | केरल | 430 | 2 |
| 12 | पश्चिम बंगाल | 11 | 0 |
| 13 | तेलंगाना | 1 | 0 |
| 14 | आंध्र प्रदेश | 4 | 0 |
| 15 | छत्तीसगढ़ | 3 | 0 |
| 16 | तमिलनाडु | 69 | 0 |
| 17 | पुडुचेरी | 9 | 0 |
| 18 | कुल | 1047 | 11 |
JN.1 के लक्षण क्या हैं?
- सिरदर्द
- बुखार
- आंखों में जलन
- सूखी खांसी
- स्वाद या गंध न आना
- गले में खराश, नाक बहना
- थकान, मांसपेशियों में दर्द
- उल्टी या दस्त
किन वैक्सीन्स से मिल सकती है सुरक्षा?
- Pfizer-BioNTech mRNA वैक्सीन
- Moderna mRNA वैक्सीन
- Novavax Protein-based वैक्सीन (Covovax)
- Japomerene (Costiv) self-amplifying वैक्सीन
क्या यह लहर गंभीर है?
ICMR और WHO दोनों ने कहा है कि फिलहाल स्थिति 'चिंताजनक नहीं है', लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बुजुर्ग, पहले से बीमार और कम इम्यूनिटी वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications