देश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 2003 मरीजों की मौत, कुल मामले 3.54 लाख के पार

नई दिल्ली। लगातार प्रयासों के बावजूद देश में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं, भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 3,54,065 हो गई है, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 974 केस मिले हैं और 2003 लोगों की जान गई है, यह पहली बार है जब देश में एक दिन में इतने कोरोना मरीजों की मौत हुई है, सबसे ज्यादा 1409 मौतें महाराष्ट्र में हुईं हैं, अकेले मुंबई में कोरोना के कुल केस की संख्या 60 हजार से अधिक है, जिसमें 3168 लोगों की मौत हो चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India: 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत भारत में,मरीजों की संख्या 3.50 लाख पार|वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना का कहर जारी, 3.50 लाख से अधिक केस

    वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी रिकॉर्ड 437 संक्रमितों ने दम तोड़ा है, ये दिल्ली में अब तक हुई मौतों में सबसे अधिक है, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना के अभी एक लाख 55 हजार 227 एक्टिव केस हैं, तो वहीं, इस महामारी से अब तक एक लाख 86 हजार 934 लोग रिकवर हो चुके हैं।

    बीते 24 घंटों में 93 मरीजों की मौत

    दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले थमते नहीं दिख रहे हैं। यहां इस वायरस से बीते 24 घंटों में 93 मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद डेथ ऑडिट कमेटी ने 344 अन्य मौत भी जोड़ी हैं। जिससे कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1837 हो गया है। शहर में अब मृत्यु दर बढ़कर 4.1 फीसदी हो गई है, जबकि पूरे देश में मृत्यु दर 3.3 फीसदी है।

    कोरोना से अब तक 11 हजार 921 लोगों की मौत हो चुकी है

    तो वहीं, वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, कोरोना से अब तक 11 हजार 921 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 87 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 54 हजार से अधिक है. कोरोना से मौत के आंकड़ों में अचानक आया उछाल है. दरअसल, महाराष्ट्र और दिल्ली ने मौत के पुराने आंकड़ों को भी जोड़ दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+