जानिए कब लॉन्च होगी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन 'Covaxin'? बायोटेक ने दी ये महत्वपूर्ण जानकारी
जानिए कब लॉन्च होगी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन 'Covaxin'
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बढ़ते कहर के बीच हर किसी को कोरोना वैक्सीन का इंतजार हैं। भारत में वर्तमान समय में तीन कोरोना वैक्सीन की ट्रायल थर्ड स्टेज में हैं। वहीं स्वदेशी कोरोना वैक्सीन 'Covaxin' को लेकर बायोटेक कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है, कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि भारत बायोटेक अगले साल की दूसरी तिमाही में COVID-19 के लिए अपनी वैक्सीन 'Covaxin' लॉन्च करने की तैयारी में हैं। बता दें इस स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण भारत बायोटेक कंपनी ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) के साथ मिलकर किया है।













Click it and Unblock the Notifications