बच्चों के लिए Covaxin को अभी नहीं मिली मंजूरी, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री बोलीं- 'भ्रम हुआ'
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। कोरोना वायरस संकट के बीच देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 90 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अब 18 वर्ष से कम आयुवर्ग के युवाओं के लिए वैक्सीन तैयार की जा रही है, इस बीच गुरुवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया केंद्र सरकार ने बच्चों के लिए कोवैक्सीन टीके को मंजूरी दे दी है। हालांकि अब कोरोना वैक्सीन पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने स्पष्ट किया कि वैक्सीन को अभी मंजूरी नहीं दी गई है, इस दिशा में काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते हफ्ते भारत बायोटेक ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल के लिए कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के दूसरे चरण का परीक्षण पूरा किया था। कोवैक्सीन को भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर बनाया है, इसको बच्चों पर इस्तेमला के लिए जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बच्चों की कोरोना वैक्सीन पर बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा,
अभी काम चल रहा है, मुझे लगता है कुछ कन्फ्यूजन सामने आ रही है। अभी DGCI की भी मंजूरी नहीं मिली है। विशेषज्ञ निर्णय लेंगे उसके बाद वैक्सीन आएगी। प्रक्रिया चल रही है और हम उसमें हस्तक्षेप नहीं करते हैं।
Recommended Video
Coronavirus India Update: बच्चों के लिए Covaxin को अभी नहीं मिली मंजूरी | Covid19 | वनइंडिया हिंदी
यह भी पढ़ें: सरकार का दावा- हरियाणा में लोगों को कोरोना वैक्सीन की अब तक दी जा चुकीं 2.4 करोड़ खुराकें, रिकवरी रेट 98.65%
भारत बायोटेक ने क्या कहा?
वहीं, दूसरी ओर कोविड वैक्सीन कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने के दावों पर भारत बायोटेक ने बताया कि कंपनी ने सीडीएससीओ को COVAXIN (BBV152) के लिए 2-18 वर्ष आयु वर्ग पर उपयोग के लिए किए गए दैनिक परीक्षणों का डेटा भेज दिया है। सीडीएससीओ और विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) द्वारा डेटा की गहन समीक्षा की गई है और अपना सकारात्मक रिस्पॉन्स दिखाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले कुछ सप्ताह में बच्चों के लिए वैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications