विजय माल्या पर ईडी ने कसा शिकंजा, संपत्ति बेचने के लिए कोर्ट जारी कर सकता है नोटिस

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) विजय माल्या के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रहा है। विजय माल्या के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में उनकी संपत्ति बेचने के लिए एक याचिका दायर की थी, जिसको लेकर कोर्ट अब नोटिस जारी कर सकता है। ईडी की टीम माल्या के खिलाफ 22 जून को भगोड़ा आर्थिक अपराध बिल के तहत 12,500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए मुंबई हाई कोर्ट पहुंची थी।

माल्या की संपत्ति बेचने के लिए कोर्ट जारी कर सकती है नोटिस

देश के अलग-अलग बैंकों से करोडों रुपये लेकर फरार हुआ शराब व्यापारी विजय माल्या के खिलाफ इस याचिक के बाद अब कोर्ट उनकी संपत्ति को बेचने के लिए नोटिस जारी कर सकती है। इससे पहले विजय माल्या ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी को ट्वीट कर शेयर किया था। विजय माल्या ने कहा था कि वह अपने लोन को चुकाना चाहता था, लेकिन बैंको के व्यवहार से वह पोस्टर बॉय बन चुका है।

बता दें कि मुंबई हाई कोर्ट में ईडी की दायर अर्जी में कहा गया था कि वे इस बिल के तहत माल्या और उसकी कंपनी की करीब 12,500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने जा रही है। ईडी ने माल्या के खिलाफ कोर्ट में मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दो चार्जशीट दायर कर सबूत पेश किए थे, जिसमें भगोड़ा आर्थिक अपराध के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई थी।

इस बिल के तहत अगर कोई शख्स भारत में 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का गफलत करके देश छोड़कर भाग जाता है, तो उसके खिलाफ भगोड़ा आर्थिक अपराध बिल के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह पहला मौका है जब इस बिल के तहत माल्या के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+