साईं की भक्ति पर उठाया सवाल, तो भक्त ने भिजवाया समन

shankarachrya
नयी दिल्ली। शिरडी के साईं बाबा की भक्ति करने वाले भक्तों पर सावल खड़ा करने वाले धर्मगुरु स्वरुपानंद सरस्वती अब अदालती मामलों में फंस गए है। जो विवाद अब तक साईं, शंकराचार्य और भक्तों के बीच था अब उस विवाद में कोर्ट ने दखल दी है। साईं की भक्ति पर विवादास्पद बयानों के खिलाफ शंकराचार्य पर दर्ज शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आज अदालत ने उन्हें समन भेजा है।

कोर्ट ने विवादास्पद बयान मामले में 90 साल के शंकराचार्य को आदेश दिया कि वह 8 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई के वक्त हाजिर रहें। शिकायतकर्ता राजेश शिवसांगिया साईं भक्त हैं और उन्हीं की शिकायत पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने भारतीय दंड विधान की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नीयत से बयान देना) के तहत संज्ञान लेते हुए शंकराचार्य को अगली ताखिर पर लाईन हाजिर किया है।

साईं भक्त शिवसांगिया 25 जून को अदालत में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शंकराचार्य द्वारा साईं बाबा को लेकर दिये गये विवादास्पद बयानों से उनकी और अन्य लाखों साईं भक्तों की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंची। शिकायत दर्ज कराने के साथ ही शंकराचार्य के विवादास्पद बयानों की सीडी भी पेश की थी। इस शिकायत में शंकराचार्य के खिलाफ लगाये गये आरोपों के समर्थन में तीन गवाहों ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराये। अब अगर शंकराचार्य अगली तारिख 8 अगस्त को कोर्ट के सामने पेश न हीं होते हैं तो इसे कोर्ट की अवमानना मानते हुए उनकते खिलाफ वारंट भी जारी किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+