सत्यम मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

जानकारी के मुताबिक सभी अभियुक्तों को 15 सितंबर को अदालत में हाजिर होने का आदेश मिला है। सीबीआई के विशेष जन अधिवक्ता के. सुरेन्द्र ने कहा, 'अदालत ने फैसला सुनाने के लिए कोई तिथि नहीं बताई है।
पढ़ें- बीजेपी का नया स्टंट
मामले में सबसे प्रमुख सत्यम कंप्यूटर के संस्थापक चेयरमैन रहे बी. रामलिंग राजू सहित 10 अभियुक्त हैं। राजू के भाई और सत्यम के पूर्व महाप्रबंधक बी. राम राजू, पूर्व सीएफओ वाडलमणि श्रीनिवास, पूर्व पीडब्ल्यूसी लेखापरीक्षक सुब्रमणि गोपालकृष्णन और टी श्रीनिवास, राजू के एक अन्य भाई बी. सुर्यानारायण राजू, आदि शामिल हैं।
इस धोखाधड़ी मामले की सुनवाई विशेष अदालत में जून के दूसरे सप्ताह में समाप्त हो गई। इसमें 216 गवाहों से पूछताछ की गई और 3,038 दस्तावेजों को इसमें प्राप्त किए गए। हालांकि फैसला सुरक्षित रखा गया है व जल्द ही सजा का एलान सामने आएगा।


Click it and Unblock the Notifications
